भारतीय संस्कृति की पहचान है योगः कपिल देव

मुजफ्फरनगर। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर योगा फॉर वन अर्थ-वन हेल्थ के प्रति जनजागरण किया गया। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने प्रभार वाले जनपद बिजनौर में आयोजित भव्य योग शिविर में सहभागिता कर योगाभ्यास किया।


योगाचार्य प्रशांत ने योग और प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए आसनों की जानकारी दी। इस आयोजन में बड़ी संख्या में उपस्थित जनमानस, युवाओं, बच्चों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने योग में भाग लेकर यह संदेश दिया कि योग के प्रति आज देश में जागृति आ रही है। यहां मंत्री कपिल देव ने अपने संदेश में कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जो हमें शारीरिक, मानसिक और आत्मिक संतुलन प्रदान करता है। मंत्री कपिल देव ने सभी से अपील करते हुए कहा कि वे योग को अपने दैनिकवन का अभिन्न अंग बनाएं और स्वस्थ भारत, समर्थ भारत की संकल्पना को साकार करें। योग से ही रोग मुक्तवन संभव है, उन्होंने योग दिवस एक दिन नहीं, जीवन भर की प्रेरणा के रूप में अपनाने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक सूची चौधरी, भाजपा नगर अध्यक्ष अंकुर गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि, वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी, नोडल अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह , जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर ,एस एस पी अभिषेक सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता और आम जनमानस मौजूद रहा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पति के झगड़े से आहत विवाहिता ने लगाई फांसी


योग कार्यक्रम के उपरांत मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उद्योग विकास की दिशा में सार्थक संवाद के लिए बिजनौर जनपद में अवनीश अग्रवाल के आवास पर उद्योग बंधुओं के साथ बैठक कर विभिन्न औद्योगिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में स्थानीय उद्योगों की प्रगति, स्वरोजगार के नए अवसर, बुनियादी ढांचे के विकास, सरकारी योजनाओं के लाभ और उद्योगों को आ रही व्यवहारिक समस्याओं पर गंभीर मंथन हुआ। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार उद्योग जगत को सहयोगी वातावरण प्रदान करने हेतु निरंतर कार्य कर रही है। ष्एक जिला एक उत्पाद, एमएसएमई प्रोत्साहन योजना, निवेश प्रोत्साहन नीति जैसे कार्यक्रमों ने उद्यमिता को नई ऊर्जा दी है। बताया कि इस बैठक में उपस्थित सभी उद्यमियों ने अपने सुझाव और समस्याएं साझा कीं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों को भेजा जाएगा ताकि समाधान सुनिश्चित किया जा सके। सरकार का लक्ष्य रोजगार, निवेश और आत्मनिर्भरता का सशक्त तंत्र विकसित करना है। इसी भावना के साथ संवाद का यह क्रम आगे भी जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  गंदे पानी से गुजरकर श्मशान घाट तक पहुंचने को मजबूर ग्रामीण

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  गंदे पानी से गुजरकर श्मशान घाट

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »