स्वामी कल्याण देव कर्मयोगी संत थेः मास्टर विजय सिंह

मुजफ्फरनगर। वीतराग शिक्षा )षि स्वामी कल्याण देव की 150 वी जयंती के अवसर पर शनिवार को गांधी पॉलिटेक्निक स्थित प्रतिमा पर एक यज्ञ का आयोजन किया गया तथा उपस्थित लोगों ने माला अर्पित कर श्र(ांजलि दी तथा मिटिग कर शिक्षा व समाज हित में किए गए कार्यों का गुणगान किया।

आंदोलनकारी मास्टर विजय सिंह में बताया स्वामी कल्याण देव बहुत बड़े कर्म योगी संत थे, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में 300 से अधिक विद्यालय स्थापित किये, आज जिसमें गरीब अमीर के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर लाभान्वित हो रहे। सभी स्कूलों में फीस सरकारी सरकारी मानक के अनुरूप है। स्वामी जी के स्कूलों में शिक्षा को व्यवसाय नहीं बनाया जो गरीबों के लिए बहुत बड़ी राहत है। समाज स्वामी का सदैव )णी रहेंगे।

इसे भी पढ़ें:  अमरूद तोड़ने के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

सरकार ने उनके विशिष्ट कार्यों के लिए पदम श्री व पद्म विभूषण राष्ट्रीय पुरस्कारों से विभूषित किया। राजपूत महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पुंडीर कहा स्वामी कल्याण देव का मूल मंत्र नर सेवा नारायण सेवा था। वे समाज के उत्थान के लिए जीवन भर कार्य करते रहे। हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व चैयरमैन ठाकुर अशोक सिंह ने कहा कि स्वामी कल्याण देव को ईश्वररीय अद्भुत शक्ति प्राप्त थी। जहां वे जाते थे, वहीं शिक्षण संस्था तैयार हो थी। कार्यक्रम का आयोजन व संचालन मास्टर विजय सिंह ने किया। अध्यक्षता ठाकुर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने की। जयदेव सिंह, ठाकुर अशोक सिंह, मनोज कुमार, राजेंद्र सिंह, राजवीर सिंह जादौन, ठाकुर दिनेश कुमार सिंह, बसंत गोयल, ताराचंद, भगत सिंह, राहुल आदि उपस्थित रहे। 

इसे भी पढ़ें:  बेहड़ा थ्रू में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका मिला शव
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *