गाजियाबाद: मुरादनगर थाने के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, थाने में शिकायत करने आया था पीड़ित परिवार

गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। मुरादनगर थाने के ठीक सामने आरोपियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक अपने पिता और भाई के साथ आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने आया था, लेकिन वहां पहुंचते ही हमलावरों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

इसे भी पढ़ें:  गर्मी में सड़े-गले फलों की बिक्री रोकने को चला अभियान

चश्मदीदों के अनुसार, युवक को सीने में चार गोलियां मारी गईं। फायरिंग की आवाज सुनकर थाने के पुलिसकर्मी दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। गंभीर हालत में युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के पीछे की वजह एक मामूली कहासुनी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वारदात से पहले आरोपियों का युवक और उसके पिता से कार निकालने को लेकर विवाद हो गया था। झगड़े के बाद आरोपियों ने युवक के घर पहुंचकर दो राउंड फायरिंग की थी। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार को थाने बुलाया।

इसे भी पढ़ें:  पीडीए की एकजुट ताकत दिलाएगी सुम्बुल को जीतः हरेंन्द्र मलिक

जैसे ही युवक अपने पिता और भाई के साथ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा, आरोपी भी वहां आ धमके और देखते ही देखते युवक पर गोलियों की बौछार कर दी।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें:  अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर कार्यवाही में आधा दर्जन वाहन सीज़, जुर्माना वसूला

Also Read This

हरिद्वार में चार माह की बच्ची चोरी का खुलासा, लड़का समझकर उठा ले गए थे आरोपी

हरिद्वार के विष्णु घाट से चोरी हुई चार माह की बच्ची पुलिस ने बरामद की, कथित बाबा और दंपत्ति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।

Read More »
उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं का मौसम अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज मौसम दिखाएगा तेवर, 7 जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखंड में 12 जून को तेज बारिश, ओलावृष्टि और 50-60 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका।

Read More »

आयुष मलिक प्रकरणः स्वामी यशवीर पीछे हटे, जाट नेताओं ने संभाला मोर्चा

धर्मवीर बालियान ने कहा कि दोनों समुदायों के जिम्मेदार लोगों को आगे आकर माहौल को शांत रखने की भूमिका निभानी चाहिए

Read More »

अमेठी की पंचायत वोटर लिस्ट में स्मृति ईरानी का नाम नहीं, जांच में जुटा प्रशासन

अमेठी की पंचायत चुनाव मतदाता सूची में पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम नहीं मिलने से राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। प्रशासन अब आवेदन और अभिलेखों की जांच कर रहा है।

Read More »

2017 फायरिंग केस में नीरज बवाना की देवबंद कोर्ट में पेशी, कचहरी परिसर छावनी में तब्दील

नीरज सहरावत उर्फ नीरज बवाना को वर्ष 2017 के फायरिंग और रंगदारी मामले में देवबंद की एडीजे कोर्ट में पेश किया गया। यह मामला चिकित्सक डॉ. अनुज गोयल से रंगदारी मांगने और नर्सिंग होम में फायरिंग से जुड़ा बताया जाता है।

Read More »