नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान: ₹3000 में मिलेगा FASTag वार्षिक पास, 200 यात्राएं होंगी फ्री

नई दिल्ली   केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने टोल टैक्स से जुड़ा एक महत्वपूर्ण और राहत भरा ऐलान किया है, जिससे लाखों वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने जानकारी दी है कि अब सिर्फ ₹3,000 में FASTag आधारित वार्षिक पास बनवाया जा सकेगा, जिससे एक साल में 200 बार टोल फ्री यात्रा की जा सकेगी।

यह सुविधा केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों जैसे कार, जीप, वैन आदि के लिए उपलब्ध होगी और इसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा को सुनिश्चित करना है। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, वार्षिक पास के सक्रियण और नवीनीकरण की प्रक्रिया को बेहद आसान बनाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप और NHAI / MORTH की आधिकारिक वेबसाइटों पर एक अलग लिंक जारी किया जाएगा। इस नई नीति का उद्देश्य 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाज़ाओं को लेकर यात्रियों की चिंताओं को दूर करना है। एक ही लेन-देन में टोल भुगतान संभव हो सकेगा, जिससे न केवल प्रतीक्षा समय कम होगा, बल्कि भीड़ और विवादों में भी कमी आएगी। सरकार का कहना है कि यह वार्षिक पास नीति लाखों निजी वाहन चालकों को तेज़, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। 

इसे भी पढ़ें:  सलमान खान को फिर मिली धमकी


गडकरी ने इस घोषणा को “ऐतिहासिक पहल” बताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा —



Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *