श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में 40 परायण पाठ और शोभायात्रा का भव्य आयोजन

खतौली। नगर के सैनी नगर स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में 9 जून से 15 जून तक चलने वाला 40 परायण पाठ का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सम्पन्न हो रहा है। इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन पाठ, भजन-कीर्तन और धार्मिक क्रियाएं संपन्न की जा रही हैं, जिससे मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  कलाल महासभा मुजफ्फरनगर की मासिक बैठक सम्पन्न, सम्मान समारोह की तैयारियों पर हुआ विचार-विमर्श

आयोजन की संयोजिका साध्वी ललिता देवी ने बताया कि सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। आयोजन के विशेष दिवस पर मंदिर में पहुंचे महात्माओं को सम्मानित किया गया, जिसके पश्चात एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, भजन मंडलियां और बैंड-बाजों के साथ नगर भ्रमण किया गया। शोभायात्रा का श्यामलाल सैनी, राधे प्रणाम के आवास पर आरती कर स्वागत किया गया। भाकियू लोकशक्ति के जिला अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने भी शोभायात्रा का स्वागत किया। नगरवासियों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

इसे भी पढ़ें:  क्षेत्र का समस्त गन्ना लेकर बंद होगी मिल: अरुण बालियान

इस आयोजन में दूर-दराज़ से संतों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रमुख रूप से श्री 108 श्री प्रेम सखी महाराज शक्ति नगर दिल्ली, राजकुमार पालीवाल निजानंद आश्रम शेरपुर, श्यामदास महाराज, संतोषी वृंदावन, अखंड महाराज, विक्रम महाराज, प्रकाश कैमरामैन, नवीन सब्जी मंडी के अध्यक्ष श्याम लाल सैनी, राजू प्रणामी संगीतकार, रामलाल सैनी, राधे प्रणामी, ओमवती, बिरजू सैनी, मोहित सैनी, वीरेंद्र सैनी, विष्णु, गोपाल और अजय सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें:  बीएसएनएल पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा पटेल नगर टेलीफोन एक्सचेंज प्रांगण में मई दिवस का आयोजन

Also Read This

संभल नमाज विवाद पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी

प्रयागराज। संभल नमाज विवाद को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान स्थानीय प्रशासन के फैसले पर कड़ा रुख अपनाया। अदालत ने स्पष्ट कहा कि मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित नहीं की जा सकती और कानून व्यवस्था बनाए रखना राज्य की जिम्मेदारी है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि अधिकारी कानून व्यवस्था संभालने में सक्षम नहीं हैं तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर तबादला करवा लेना चाहिए।  मामले की सुनवाई जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस सिद्धार्थ नंदन की डिवीजन बेंच कर रही है। संभल नमाज विवाद की सुनवाई में अदालत ने कहा कि राज्य का कर्तव्य है कि वह

Read More »

‘बाजा बजा देंगे अफवाह फैलाने वालों का’: केशव प्रसाद मौर्य 

प्रयागराज- पुलिस लाइन हेलीपैड और सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए केशव प्रसाद ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को संगम नगरी आगमन पर विपक्ष के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया। पुलिस लाइन हेलीपैड और सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत के बीच पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया। गैस सिलिंडर की आपूर्ति को लेकर देश में फैल रही खबरों पर डिप्टी सीएम

Read More »