चिंतन शिविर में देश भर के किसानों की जमीनी समस्याओं पर होगा विचार विमर्श -राजेश जादौन

खतौली। भाकियू लोक शक्ति के गुड़गांव, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ के रहने वाले पदाधिकारियों का हरिद्वार चिंतन शिविर में जाते हुए खतौली सैनी नगर में स्थित प्रदेश सचिव राधे प्रणामी के कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया।

हरिद्वार में आयोजित चिंतन शिविर में भाग लेने जाते समय खतौली पहुंचने पर प्रदेश सचिव राधे प्रणामी तथा जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों का फूल-मालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में भारत माता की जय, ‘किसान एकता जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जादौन, प्रदेश अध्यक्ष मजदूर प्रकोष्ठ रंजीत गांधी, प्रदेश सचिव शिवकुमार दीक्षित एवं राधे प्रणामी ने बताया कि हरिद्वार में होने वाले चिंतन शिविर में देशभर के किसान नेता शामिल होंगे। शिविर का उद्देश्य संगठन को सशक्त बनाना, किसानों की जमीनी समस्याओं पर विचार करना और सरकार की किसान विरोधी नीतियों का विरोध करना है। मेरठ मंडल प्रभारी युवा राहुल, मोहित, ओंकार, जग प्रवेश, बिट्टू, हाजी अजीम, अकरम, सोनू मलिक ने कहा कि किसानों को एमएसपी की गारंटी, बिजली संशोधन विधेयक, बीज और खाद की कालाबाजारी आदि मुद्दों को चिंतन शिविर में रखा जाएगा। अन्य वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं और अधिक से अधिक युवाओं को किसान आंदोलन से जोड़ें। इस दौरान कुलदीप कुमार, फिरोज गांधी, सचिन गुप्ता, राजीव शर्मा, जहीन रिजवी, राजू ठाकुर, सोनू मलिक, अकरम, शाहरुख सैफी, जावेद सैफी, अमजद सैफी, आदिल मलिक समेत कार्यकर्ता मौजूद रहें।

इसे भी पढ़ें:  पति के झगड़े से नाराज महिला ने दो मासूम बेटियों संग फांसी लगाकर की आत्महत्या

Also Read This

26 मार्च को प्रशिक्षु आरक्षियों की अंतिम परीक्षा, तैयारियों का निरीक्षण

एसएसपी ने लिया व्यवस्था का जायजा, पुलिस लाइन में सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था और पारदर्शिता पर जोर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में प्रशिक्षु आरक्षियों की अंतिम परीक्षा को निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 26 मार्च से प्रस्तावित प्रशिक्षु आरक्षियों की बाह्य विषयों की अंतिम परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी क्रम में 16 मार्च 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन में परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था,

Read More »