अधिवक्ताओं ने लगाई छबील, गर्मी से वादकारियों को मिली राहत

खतौली। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बुधवार को तहसील बार एसोसिएशन खतौली के प्रांगण में अधिवक्ताओं ने ठंडे मीठे शरबत की छबील लगाकर तहसील में आने वाले वादकारियों व अन्य लोगों को शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई ।

इस दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों ने ठंडे मीठे शरबत का आनंद लिया और गर्मी के मौसम में राहत महसूस की लोगों ने इस सेवा के लिए अधिवक्ताओं का धन्यवाद किया। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में पनीर निर्माण इकाई पर छापा, 600 लीटर संदिग्ध दूध नष्ट

पूर्व अध्यक्ष सरदार जितेंद्र सिंह ने कहा कि गर्मी के मौसम में जल सेवा से बढ़कर ओर दूसरा कोई पुण्य का कार्य नहीं। झुलसाने वाली गर्मी में किसी व्यक्ति को स्वच्छ पानी या मीठा शरबत पीने के लिए मिल जाए तो उस वक्त उसके लिए इससे बड़ा सकुन नहीं। 

सेवा करने वालो में राजवीर सिंह, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी, सुभाष चंद्र, सुलेमान खान, राजगृही यादव, दिनेश कौशिक, अमित त्यागी, रोशनी सैनी, सीता राम, रामरोशन दास, विकास कुमार, अभिषेक गोयल, अनुज जैन, अंकुश गुर्जर, अंकित भारद्वाज, निलोफर आदि अधिवक्ता उपस्थित रहें।

इसे भी पढ़ें:  रवा राजपूत एकता समिति की बैठक सम्पन्न, सामाजिक सुधारों पर लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *