स्व. राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

खतौली। तहसील कंपाउंड खतौली स्थित अधिवक्ता योगेश खारी के चैम्बर नंबर 3 पर क्षेत्र के कांग्रेसजनों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसानों के मसीहा स्व. राजेश पायलट की 25वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भावनाओं के साथ मनाई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके प्रेरणादायक जीवन पर प्रकाश डाला।

इसे भी पढ़ें:  तहसील आपके द्वार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को किये गए स्वीकृति पत्र एवं प्रमाण पत्र वितरण

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट योगेश खारी ने कहा कि स्व. राजेश पायलट संचार क्रांति के जनक माने जाते हैं। उन्होंने केंद्रीय संचार मंत्री के रूप में कार्य करते हुए देशभर में टेलीफोन और मोबाइल नेटवर्क का विस्तार कराया। उनकी सोच थी कि देश का हर गरीब किसान मंडी के भाव घर बैठे जान सके और अपनी फसल का उचित मूल्य प्राप्त कर सके।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा में दुकानदारों की पहचान पर नाराज़ हुए विधायक पंकज मलिक

योगेश खारी ने कहा कि उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं था, वे देश के ईमानदार और कर्मठ नेताओं में गिने जाते हैं।

श्रद्धांजलि सभा में प्रहलाद राणा, शराफत भलवा, हकीम जफर महमूद, दिलशाद सिद्दीकी, नवाब सिंह एडवोकेट, नितिन बड़सू, राजेन्द्र सैनी, सैय्यद शहजाद कामिल, सरदार मंजीत सिंह, सरदार पीतम सिंह, सरदार गुरजीत सिंह, नरेन्द्र टेलर, अरुण सैनी, महराज आदि उपस्थित रहें।

इसे भी पढ़ें:  डीएम ने भरा अधिवक्ताओं में जोश, लगाए भारत माता के जयकारे
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *