बुढ़ाना पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर।  थाना बुढ़ाना पुलिस ने आज एक शातिर वाहन चोर को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के तहत आरोपी के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध शस्त्र बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई है, जिसमें पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण में थाना बुढ़ाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।

इसे भी पढ़ें:  भारत विकास परिषद समृद्धि शाखा मुजफ्फरनगर द्वारा मीठा दूध वितरण का कार्यक्रम गुप्ता शूज रुड़की रोड पर सम्पन्न

आज सुबह बुढ़ाना पुलिस टीम मंदवाड़ा चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जिसे रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल सवार तेजी से भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और वह क्राउन पब्लिक स्कूल के पास स्थित खरंजे पर तेजी से मुड़ते हुए भागने लगा। बाइक की तेज़ रफ्तार के कारण वह असंतुलित होकर गिर गया। जैसे ही पुलिस टीम ने आरोपी को घेरने की कोशिश की, आरोपी ने अपनी जान बचाने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। घायल अवस्था में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  "नाला घोटाला" की पोल खुलते ही मचा हड़कंप, ईओ का किया घेराव, भाजपा नगराध्यक्ष ने दी मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी

गिरफ्तार आरोपी के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल (यूपी 12 बीए 7048), एक तमंचा, एक खोखा और दो जिन्दा कारतूस (315 बोर) बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नजरू उर्फ नजर (पुत्र मौ. अब्बास) निवासी ग्राम तिस्सा, थाना भोपा, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और घायल आरोपी को इलाज के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  मतदाता सूची में गड़बड़ियों के चलते चुनाव रद्द, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *