पति के प्यार में नहीं, प्रेमी के लिए बनी कातिल: सोनम ने साजिश रच कर करवाई पति की हत्या, खाई में खुद दिया धक्का

पटना/गाजीपुर: प्यार में अंधी हो चुकी सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी के लिए वह कदम उठा लिया, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर अपने ही पति राजा रघुवंशी की निर्मम हत्या करवा दी। हैरानी की बात यह रही कि सोनम ने अपने पति की हत्या न सिर्फ अपनी आंखों के सामने होते देखी, बल्कि हमलावरों को चीखकर “मार डालो इसे” तक कहा।

हत्या के बाद सोनम ने राजा की सोने की चेन, अंगूठी और ब्रेसलेट तक निकाल लिए। मरने से पहले राजा ने हमलावरों का डटकर सामना किया, लेकिन उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस के अनुसार, जब हमलावर राजा को खाई में फेंक नहीं पा रहे थे, तब सोनम ने खुद उसे धक्का देकर खाई में गिरा दिया। यह जानकारी आरोपियों की पूछताछ में सामने आई है।

इसे भी पढ़ें:  विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान: सेना को ठोस और सख्त कदम उठाने के आदेश

हत्या के बाद किया गया फरेबी पोस्ट

सोनम ने हत्या को हादसा या आत्महत्या दिखाने की भी कोशिश की। उसने पति राजा के मोबाइल से एक सोशल मीडिया पोस्ट किया, जिसमें लिखा था, “सात जन्मों का साथ है।” यह पोस्ट लोगों की आंखों में धूल झोंकने के लिए किया गया।

इसे भी पढ़ें:  अखनूर मुठभेड़ में सभी तीन आतंकी ढेर

कैफे में रची गई थी साजिश

इस खौफनाक हत्या की साजिश 16 मई को सुपर कॉरिडोर स्थित एक कैफे में रची गई थी। राज कुशवाह ने अपने तीन दोस्तों विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को साथ लिया और सोनम को फोन पर छह घंटे तक हत्या की पूरी योजना समझाई गई।

हत्या को अंजाम देने से पहले राज ने आरोपियों को 50 हजार रुपये, एक कीपैड फोन, एक एंड्रॉइड मोबाइल और नई सिम उपलब्ध कराई, जो बाद में सोनम को दे दी गई। सोनम हत्या के बाद शिलांग चली गई और उसी मोबाइल से आरोपियों के संपर्क में बनी रही।

इसे भी पढ़ें:  अहमदाबाद में बड़ा , 37 साल पुराने विमान हादसा दर्दनाक हादसे की यादें हुईं ताजा

चेहरे पर नहीं दिखा कोई पश्चाताप

सोमवार रात जब पुलिस सोनम को गाजीपुर से पटना लेकर निकली, तो पूरे रास्ते उसके चेहरे पर पश्चाताप का कोई भी भाव नहीं था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सोनम पूरी तरह से अपराध को अंजाम देने में सक्रिय भूमिका निभा रही थी और उसने अपने पति की हत्या सिर्फ प्रेमी के लिए करवाई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *