यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर मुठभेड़, बरला का अजहर साथी सहित घायल

मुजफ्फरनगर। देहरादून के प्रेमनगर में हुए बहुचर्चित रोहित नेगी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी, पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद अजहर त्यागी और उसके साथी आयुष उर्फ सिकंदर को उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा पर मुठभेड़ के दौरान धर दबोचा। यह मुठभेड़ शुक्रवार तड़के मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरला गांव के पास हुई।

सूत्रों के अनुसार, उत्तराखंड के प्रेमनगर थाने की पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त टीम पिछले कई दिनों से हत्याकांड के आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। आधुनिक तकनीक और मुखबिर तंत्र के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी यूपी सीमा में प्रवेश करने की फिराक में हैं। पीछा करते हुए जब पुलिस टीम बरला गांव के पास पहुँची, तो आरोपियों ने घेराबंदी देख कर गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अजहर त्यागी के दोनों पैर और एक हाथ में तथा उसके साथी आयुष के दोनों पैरों में गोलियां लगीं। दोनों को गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी स्थिति गंभीर लेकिन स्थिर है। मुठभेड़ में घायल मोहम्मद अजहर त्यागी पुत्र अब्दुल रब निवासी प्रधान पट्टी बरला, थाना पुरकाजी नेगी हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त और योजनाकार है, पुलिस कार्यवाही में अजहर के एक हाथ और दोनों पैरों में गोली लगी है। इस हत्याकांड में आयुष कुमार उर्फ सिकंदर पुत्र विजय कुमार निवासी मालैन्डी जिला शामली की भी सक्रिय भूमिका रही है। आयुष अजहर का सहयोगी है और मुठभेड़ में उसके दोनों पैरों में गोलियां लगी हैं।

इसे भी पढ़ें:  वृंदावन से लौटते समय सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, तीन की हालत नाजुक

अजहर त्यागी के एक समुदाय विशेष से जुड़े होने के चलते मुजफ्फरनगर-मंगलौर बॉर्डर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। देहरादून एसएसपी के अनुसार, यह एक सुनियोजित कार्रवाई थी। आरोपियों ने भागने की कोशिश में पुलिस पर गोली चलाई, जवाबी कार्रवाई में वे घायल हुए। अब केस में आगे की कार्रवाई की जा रही है, और अन्य संभावित सहयोगियों की भी तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें:  गैस सिलिंडर लीकेज से एक ही परिवार के सात लोग झुलसे

उत्तराखंड पुलिस के अनुसार रोहित नेगी हत्याभियुक्त अजहर का दोस्त था। मंगलवार तड़के प्रेमनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि मांडूवाला के पीपल चौक पर एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है। पुलिस अस्पताल पहुंची तो मालूम हुआ कि घायल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रोहित नेगी के रूप में हुई। घटना की रात रोहित नेगी के साथ पांच-छह दोस्त पार्टी कर रहे थे। इनमें एक युवती भी शामिल थी। इसी बीच युवती के फोन पर अजहर मलिक का फोन आया। वह उससे झगड़़ा करने लगी। रोहित नेगी ने दोनों की बातें सुनी तो पता चला कि अजहर युवती को गंदी-गंदी गालियां दे रहा था। इस पर नेगी का भी अजहर के साथ झगड़ने लगा। बात फोन पर खत्म हो गई, सभी वहां से रोहित नेगी की कार में अपने अपने घर की ओर चल दिए। यहां पहले से ही अजहर अपने एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर खड़ा हुआ था। रोहित ने जैसे ही कार रोकी तो अजहर ने कार के सामने शीशे से सटाकर गोली मार दी। यह गोली रोहित के गले में जाकर लगी और उसकी मौत हो गई, तभी से अजहर फरार था। 

इसे भी पढ़ें:  इकोनामिक कारिडोर पर भाज्जू कट लेकर रहेंगे किसानः नरेश टिकैत
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *