देवबन्द कोतवाली मे ईद उल अज़हा के पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन, अधिकारी बोले शाशन की गाइड लाइन के अनुसार क़ुरबानी करे

देवबन्द मे ईद उल अज़हा के पर्व को लेकर थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ जिसमे एस डी एम युवराज सिंह व सीओ रविकांत पाराशर ने कहा की शाशन के दिशा निर्देशों के अनुसार ही मुस्लिम समुदाय के लोग अपना पर्व मनाये और शांति व्यवस्था कायम रखे। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर ने कहा की खुले मे कुर्बानी करने से बचे और साफ सफाई का ध्यान रखते हुए दूसरे वर्ग के लोंगो की भावनाओं का आदर करे और कोई व्यक्ति अगर शांति व्यवस्था खराब करे या अफवाह फैलाये तो उसकी सूचना पुलिस को दे और प्रतिबंधित पशुओं की क़ुरबानी से बचे।

नगर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग ने कहा की नगर पालिका साफ सफाई व्यवस्था के लिए टीमे बना चुकी है और 35 वाहन क़ुरबानी के अवशेष उठाने के लिए फिल्ड मे रहेंगे पानी सप्लाई की व्यवस्था जारी रहेगी किसी भी स्तर नगरपालिका की ओर से कोई कमी नहीं आने दी जाएगी इस दौरान शांति समिति के अध्यक्ष अंसार मसुदी ने समिति के सभी सदस्यों व गणमान्य नागरिको से पुलिस प्रशाशन के सहयोग की अपील की।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भगवान परशुराम के नाम चौराहा बनाने की मांग

इस दौरान पुलिस प्रशासन के स्टाफ के अलावा भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, शमीम प्रधान, सभासद हाज़ी शहज़ाद, गुलफाम अंसारी, मास्टर शमीम, अंजर खान,दीपक त्यागी, अंजर खान, नजम उस्मानी, सलीम कुरैशी, गजराज राणा, सभासद विपिन त्यागी, मुखिया रिजवान गौड़, वाजिद मलिक, वसीम मलिक, आदि सहित भारी संख्या मे गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  वेलेंटाइन डे-कमल सिनेमा में गैर समुदाय के युवकों संग मिली युवतियां
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *