डीएम उमेश मिश्रा पुरकाजी के सरकारी स्कूल में स्मार्ट क्लास देखकर हुए खुश

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने पुरकाजी कंपोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया तो वो विद्यालय में चल रही स्मार्ट क्लास और अन्य व्यवस्थाओं को देखकर गदगद हो गये। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों से भी मिलकर बातचीत की। विद्यालय में शैक्षिक विकास और गुणवत्ता बनाने के लिए सहयोग देने पर उन्होंने निरीक्षण में साथ रहे नगर पंचायत पुरकाजी के चेयरमैन जहीर फारूकी एडवोकेट की भी प्रशंसा की।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा बुधवार को अचानक पुरकाजी के कंपोजिट विद्यालय में पहुंचे और यहां पर संचालित की जा रही स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया। नगर पंचायत पुरकाजी के चेयरमैन जहीर फारूकी भी उनके साथ मौजूद रहे। यहां डीएम को बताया गया कि नगर पंचायत पुरकाजी की ओर से विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता को निखारने के लिए कंपोजिट विद्यालय में 75 इंच की हीक्विजन कम्पनी के कई कक्षाओं में स्मार्ट बोर्ड दिए हैं। जिलाधिकारी ने स्मार्ट बोर्ड स्क्रीन पर पढ़ाई करने वाले बच्चों और शिक्षिकाओं से सवाल जवाब किए। डीएम के सवालों का सभी ने संतोषजनक जवाब दिया। निरीक्षण में डीएम को जब यह पता चला कि इस स्कूल में 861 बच्चों का पंजीकरण है और कक्षाओं में बच्चों की उपस्थिति भी लगभग शत प्रतिशत ही है, तो वो काफी प्रसन्न नजर आये। उनको बताया गया कि नगर पंचायत पुरकाजी की ओर से विद्यालय को स्मार्ट क्लास बोर्ड दिए जाने के साथ ही यहां पर बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर, उनके खेलकूद के साधन और अन्य व्यवस्था भी कराई गई हैं।

इसको लेकर डीएम उमेश मिश्रा ने चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारूकी और स्कूल के प्रधानाध्यापक मुकेश शर्मा के प्रयासों और सहयोग के लिए जमकर प्रशंसा की। डीएम ने कहा कि सभी नगर पंचायतों को शैक्षिक उत्थान के लिए अपने अपने स्तर से यदि इस तरह की सोच के साथ काम किया जाये तो ये विद्यालय एक आदर्श विद्यालय बनकर सामने आयेंगे और बच्चों का शैक्षिक स्तर भी निखरेगा। डीएम ने कहा कि जिस प्रकार से पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी यहां पर शैक्षिक स्तर को संवारने के लिए चिंतित हैं, सहयोग हैं और प्रयासरत भी हैं, वैसा ही जज्बा सभी को रखना चाहिए। चेयरमैन जहीर ने बताया कि उनके द्वारा लगातार कस्बे में सरकारी विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है, जो भी संसाधन और सहयोग नगर पंचायत कर सकती है, वो किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि हम पुरकाजी कस्बे के सभी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था करायें। इसके लिए लगातार स्मार्ट बोर्ड विद्यालयों को उपलब्ध कराने के प्रयास कर रहे हैं। हमें खुशी है कि जनता के प्रेम के सहारे जो सहयोग नगर पंचायत ने विद्यालयों को किया, उससे वहां शिक्षा व्यवस्था की स्थिति में बदलाव आया है, बच्चों को बेहतर शिक्षा के साधन मिल रहे हैं, क्योंकि कस्बे के इन विद्यालयों में ग्रामीण अंचलों से ज्यादा बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। उन्होंने प्रशंसा के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा का भी आभार जताया। 

इसे भी पढ़ें:  निखरने लगी मोती झील, अब दूसरे फेज का काम शुरू

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-यूपी में भाजपा की जीत पर शिव चौक पर मना जश्नस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शनिवार को टाउनहाल में वाल्मीकि महापंचायतवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस लगातार

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  शिवसेना नेता ललित मोहन ने की संभल प्रकरण की

Read More »