मुजफ्फरनगर में बदला बसपा ने जिलाध्यक्ष, अब पुष्पांकर को कमान

मुजफ्फरनगर। बहुजन समाज पार्टी ने एक बार फिर मुजफ्फरनगर जिले में संगठनात्मक स्तर पर नेतृत्व परिवर्तन किया है। पार्टी प्रमुख मायावती ने पुष्पांकर पाल को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पुष्पांकर पाल ने रविंद्र गौतम की जगह ली है, जो केवल 6 महीने तक इस पद पर रहे। यह बदलाव पार्टी के अंदर चल रही रणनीतिक उठापटक और संगठनात्मक मजबूती के प्रयासों का हिस्सा माना जा रहा है। बसपा में जिलाध्यक्ष की भूमिका काफी अहम मानी जाती है, क्योंकि वे जमीनी स्तर पर पार्टी को संगठित करने और आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करने में महत्त्वपूर्ण होते हैं। इस बदलाव को लेकर पार्टी स्तर पर कई तरह की चर्चाओं का दौर बना हुआ है। 

इसे भी पढ़ें:  कंपनी बाग के मोटल में कार्य मिला अधूरा, ईओ डॉ. प्रज्ञा हुई नाराज
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *