MUZAFFARNAGAR-12 घंटे में 7 लूट करने वाले कार सवार तीन लुटेरे दबोचे

मुजफ्फरनगर। शनिवार की अलसुबह ही हथियारों के बदल पर आतंक मचाते हुए लोगों के साथ लूट की संगीन वारदातों को अंजाम देकर यूपी से उत्तराखंड तक सनसनी फैलाने वाले कार सवार लुटेरे किस्म के तीन बदमाशों को पुलिस ने आखिर कार मुठभेड़ में दबोच लिया। इन बदमाशों ने पुलिस की घेराबंदी तोड़ने के लिए हथियारों का पूरा प्रयोग किया, लेकिन पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए तीनों लुटेरों को लंगड़ा कर जंगल से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से अवैध हथियार, कारतूस और लूट की वारदातों में लोगों से लूटी गई नगदी, मोबाइल और जेवर बरामद किये हैं।

जनपद के छपार थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह बरला बसेडा मार्ग पर तीन बाइक सवारों को लूटने के बाद सनसनी फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही दबोच लिया है। इनके द्वारा 12 घंटे में 7 लूट की वारदात कर सनसनी फैला दी है। इनके द्वारा एक भाजपा नेता सहित कई महिलाओं को भी लूट का शिकार बनाया गया था। इनकी वारदातों के कारण यूपी और उत्तराखंड तक हड़कम्प मच गया।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने रविवार को पुलिस लाइन में हुई वार्ता के दौरान मीडिया कर्मियों को मंसूरपुर पुलिस के गुडवर्क की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की सुबह से जनपद में कई स्थानों पर लूट की वारदातों को अंजाम देकर आम जन में भय का वातावरण पैदा करने वाले कार सवार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि शनिवार की देर रात को थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट की कई वारदात को अंजाम देने वाले 03 शातिर लुटेरे अभियुक्तों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।

इनमें राजेश पुत्र रामकिशोर, अभि कुमार पुत्र रामकुमार और साहिल पुत्र इसहाक निवासीगण दिल्ली को घायल अवस्था में जंगल से गिरफ्तार किया गया। तीनों के पैर में पुलिस की जवाबी कार्यवाही के दौरान गोली लगी, उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से अवैध शस्त्र, धारदार हथियारन, कारतूस, के साथ ही विभिन्न स्थानों पर की गई लूट में छीने गये 17900 रुपये नगद, 03 मोबाइल फोन, 01 सोने की चेन, 13 आधार कार्ड, 04 पेन कार्ड, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक तथा लूट की घटना में प्रयुक्त चोरी की एक वैगनआर कार बरामद की गयी।

इसे भी पढ़ें:  पाकिस्तान के हमले में मुजफ्फरनगर के ताऊ-भतीजी की मौत

सुबह पांच बजे मंसूरपुर में की थी लूट की पहली वारदात

मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि ये बदमाश लूट की वारदात करने के लिए शामली जनपद की ओर जा रहे थे, इसी बीच पुलिस से इनका आमना सामना हो गया। ये तीनों अंतर्राज्यीय गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं और इनके खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज मिले हैं। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि इन बदमाशों ने जनपद में शनिवार को पांच बजे मंसूरपुर थाना क्षेत्र में लूट की पहली वारदात की।

इसे भी पढ़ें:  सेल्स टैक्स में ब्लैकमेलिंग कांड-गोपनीय डेटा की चोरी कर मांगे 50 लाख


इसके बाद छपार और पुरकाजी थाना क्षेत्रों में वारदात करने के बाद ये उत्तराखंड निकल गये और रुड़की व मंगलौर मेें भी कई वारदात को अंजाम दिया। बताया कि इनके द्वारा सात घटना करने की जानकारी अभी तक पुलिस को मिली है, कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिनके साथ लूट होने पर उन्होंने शिकायत नहीं की है। इनके द्वारा लोगों से सोने की चेन, पर्स, मोबाइल और नगदी लूटी। घटनाओं के खुलासे के लिए शत प्रतिशत रिवकरी पुलिस ने की है। सीओ सदर, सीओ खतौली, इंस्पेक्टर छपार, पुरकाजी और मंसूरपुर के साथ ही एसओजी और सर्विलांस की टीम को लगाया गया था।

इसे भी पढ़ें:  सांसद और विधायक के बीच भिड़ंत, मंच पर तकरार और तीखी बहस, समर्थकों के बीच भी आरोप

गलफ्रेंड की खातिर की लूटपाट, शामली था टारगेट

ये लोग शामली जिले में लूट की वारदात करने के लिए जा रहे थे। करीब 12 बजे के बाद इनको मंसूरपुर में इंटरसेप्ट किया गया और रोकने पर इनके द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई। बरामद कार गुडगांव से चोरी की गई, जिसका मुकदमा वहां दर्ज है। एसएसपी ने बताया कि 12 घंटे के अंदर पुलिस ने पकड़ा है। इसके लिए पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जा रहा है।

पकड़ा गया बदमाश राजेश होटल में कर्मचारी है। अभि चालक और परचून की दुकान करता था। साहिल जोमेटो डिलीवर ब्यॉय है। इनके खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज मिले हैं। इनके द्वारा लूट की सात घटनाएं की है। कुछ लोगों ने इनके द्वारा वारदातों में शिकायत भी नहीं की है। बदमाशों ने बताया कि वो अपनी गर्लफ्रेंड और व्यक्तिगत खर्च की पूर्ति के लिए इन वारदातों को अंजाम दे रहे थे। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *