MUZAFFARNAGAR-12 घंटे में 7 लूट करने वाले कार सवार तीन लुटेरे दबोचे

मुजफ्फरनगर। शनिवार की अलसुबह ही हथियारों के बदल पर आतंक मचाते हुए लोगों के साथ लूट की संगीन वारदातों को अंजाम देकर यूपी से उत्तराखंड तक सनसनी फैलाने वाले कार सवार लुटेरे किस्म के तीन बदमाशों को पुलिस ने आखिर कार मुठभेड़ में दबोच लिया। इन बदमाशों ने पुलिस की घेराबंदी तोड़ने के लिए हथियारों का पूरा प्रयोग किया, लेकिन पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए तीनों लुटेरों को लंगड़ा कर जंगल से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से अवैध हथियार, कारतूस और लूट की वारदातों में लोगों से लूटी गई नगदी, मोबाइल और जेवर बरामद किये हैं।

जनपद के छपार थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह बरला बसेडा मार्ग पर तीन बाइक सवारों को लूटने के बाद सनसनी फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही दबोच लिया है। इनके द्वारा 12 घंटे में 7 लूट की वारदात कर सनसनी फैला दी है। इनके द्वारा एक भाजपा नेता सहित कई महिलाओं को भी लूट का शिकार बनाया गया था। इनकी वारदातों के कारण यूपी और उत्तराखंड तक हड़कम्प मच गया।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने रविवार को पुलिस लाइन में हुई वार्ता के दौरान मीडिया कर्मियों को मंसूरपुर पुलिस के गुडवर्क की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की सुबह से जनपद में कई स्थानों पर लूट की वारदातों को अंजाम देकर आम जन में भय का वातावरण पैदा करने वाले कार सवार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि शनिवार की देर रात को थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट की कई वारदात को अंजाम देने वाले 03 शातिर लुटेरे अभियुक्तों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।

इनमें राजेश पुत्र रामकिशोर, अभि कुमार पुत्र रामकुमार और साहिल पुत्र इसहाक निवासीगण दिल्ली को घायल अवस्था में जंगल से गिरफ्तार किया गया। तीनों के पैर में पुलिस की जवाबी कार्यवाही के दौरान गोली लगी, उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से अवैध शस्त्र, धारदार हथियारन, कारतूस, के साथ ही विभिन्न स्थानों पर की गई लूट में छीने गये 17900 रुपये नगद, 03 मोबाइल फोन, 01 सोने की चेन, 13 आधार कार्ड, 04 पेन कार्ड, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक तथा लूट की घटना में प्रयुक्त चोरी की एक वैगनआर कार बरामद की गयी।

इसे भी पढ़ें:  चोरी करने आये बदमाशों ने की फायरिंग, दहशत में भैंस की मौत

सुबह पांच बजे मंसूरपुर में की थी लूट की पहली वारदात

मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि ये बदमाश लूट की वारदात करने के लिए शामली जनपद की ओर जा रहे थे, इसी बीच पुलिस से इनका आमना सामना हो गया। ये तीनों अंतर्राज्यीय गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं और इनके खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज मिले हैं। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि इन बदमाशों ने जनपद में शनिवार को पांच बजे मंसूरपुर थाना क्षेत्र में लूट की पहली वारदात की।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके


इसके बाद छपार और पुरकाजी थाना क्षेत्रों में वारदात करने के बाद ये उत्तराखंड निकल गये और रुड़की व मंगलौर मेें भी कई वारदात को अंजाम दिया। बताया कि इनके द्वारा सात घटना करने की जानकारी अभी तक पुलिस को मिली है, कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिनके साथ लूट होने पर उन्होंने शिकायत नहीं की है। इनके द्वारा लोगों से सोने की चेन, पर्स, मोबाइल और नगदी लूटी। घटनाओं के खुलासे के लिए शत प्रतिशत रिवकरी पुलिस ने की है। सीओ सदर, सीओ खतौली, इंस्पेक्टर छपार, पुरकाजी और मंसूरपुर के साथ ही एसओजी और सर्विलांस की टीम को लगाया गया था।

इसे भी पढ़ें:  सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर भूस्खलन, रातभर चला रेस्क्यू अभियान, फंसे हजारों श्रद्धालु निकाले

गलफ्रेंड की खातिर की लूटपाट, शामली था टारगेट

ये लोग शामली जिले में लूट की वारदात करने के लिए जा रहे थे। करीब 12 बजे के बाद इनको मंसूरपुर में इंटरसेप्ट किया गया और रोकने पर इनके द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई। बरामद कार गुडगांव से चोरी की गई, जिसका मुकदमा वहां दर्ज है। एसएसपी ने बताया कि 12 घंटे के अंदर पुलिस ने पकड़ा है। इसके लिए पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जा रहा है।

पकड़ा गया बदमाश राजेश होटल में कर्मचारी है। अभि चालक और परचून की दुकान करता था। साहिल जोमेटो डिलीवर ब्यॉय है। इनके खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज मिले हैं। इनके द्वारा लूट की सात घटनाएं की है। कुछ लोगों ने इनके द्वारा वारदातों में शिकायत भी नहीं की है। बदमाशों ने बताया कि वो अपनी गर्लफ्रेंड और व्यक्तिगत खर्च की पूर्ति के लिए इन वारदातों को अंजाम दे रहे थे। 

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  जाति देखकर एनकाउंटर नहीं करती पुलिसः डीजीपीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है। स्थिति

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मेरी जीत में चरण सिंह की दुआ-जयंत का इशारा शामिलः हरेन्द्र मलिकवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.50 रुपये

Read More »