पत्रकार की निष्पक्षता और सत्यनिष्ठा लोकतंत्र की होती है नींव – राधे प्रणामी

खतौली। हिंदी पत्रकार दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के तत्वावधान में एक भव्य पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन सैनी नगर स्थित राधे प्रणामी के आवास पर किया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता बृजमोहन राजपूत ने की, जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव राधे प्रणामी रहें।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में जिले के अनेक पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने पत्रकारिता के महत्व और समाज में उसकी भूमिका पर अपने विचार रखे।

इसे भी पढ़ें:  महिला की पुकार पर नहीं जागी पुलिस, दरोगा ने कहा – पहले चौकी आओ, तब करेंगे कार्रवाई

श्यामलाल सैनी ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। राकेश सैनी ने कहा कि पत्रकारों को सच्चाई के साथ खड़े रहना चाहिए, चाहे परिस्थितियाँ कैसी भी हों। मुख्य अतिथि राधे प्रणामी ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं। उनकी निष्पक्षता और सत्यनिष्ठा लोकतंत्र की नींव है। उन्होंने सभी पत्रकारों को बधाई देते हुए उनके साहसिक कार्यों की सराहना की। डॉ. रविंद्र सिंह जादौन ने कहा कि आज के युग में पत्रकारिता को डिजिटल माध्यमों से नई दिशा मिल रही है, लेकिन उसकी विश्वसनीयता बनाए रखना आवश्यक है। जिला अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने कहा कि पत्रकारों की भूमिका ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक महत्वपूर्ण है, जहां उनकी लेखनी जनसमस्याओं को आवाज देती है।

इसे भी पढ़ें:  गंग नहर में नहाते समय डूबा नौंवी कक्षा का छात्र

सैयद मुमताज अली ने कहा कि पत्रकारिता एक जिम्मेदारी भरा पेशा है, जिसमें सच्चाई के लिए संघर्ष करना पड़ता है। विनीत कुमार शर्मा ने भी पत्रकारों की प्रतिबद्धता और साहस की सराहना की। पत्रकार सम्मान समारोह के बाद जिला अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ हरिद्वार में आयोजित होने वाले चिंतन शिविर पर भी चर्चा की। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर अंकुर प्रकाश गुप्ता और अफ्फान अली ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में सचिन गुप्ता, बसंत गौतम, शेखर चौहान, शाहिद अंसारी, जुगनू शर्मा, राजीव शर्मा, परवेज आलम, रिंकू गुप्ता, आकाश तायल, सुमित प्रजापति, शाहनवाज अली, फूल सिंह, बीके नहरिया, नवनीत शर्मा, बिलाल अख्तर, राजकुमार विश्वकर्मा, कुलदीप कुमार, अमीर आजम, फिरोज, समीर आदि शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुकदमे में समझौता करने के बहाने बुलाई पत्नी को बंधक बनाकर पीटा
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *