चेयरमैन जहीर फारूकी के सहयोग से चमका मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी के चेयरमैन जहीर फारूकी एडवोकेट के सहयोग और कामकाज के कारण केवल कस्बा ही नहीं मुजफ्फरनगर जनपद का नाम भी चमक रहा है। उनकी जिंदादिली के कारण मुजफ्फरनगर जनपद उत्तर प्रदेश के जनपदों में शिक्षा के स्तर को गुणवत्ता परक बनाने के लिए तय की गई एक विशेष श्रेणी में निखरा और अब सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके लिए पुरकाजी को विशेष सम्मान से नवाजने जा रहे हैं।

पुरकाजी कस्बे में शिक्षा का स्तर ऊंचा करने और वहां पर सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापरक तथा आधुनिक शिक्षा प(ति की व्यवस्था के लिए नगर पंचायत के चेयरमैन जहीर फारूकी विशेष प्रयास कर रहे हैं। उनके द्वारा की जा रहे परिश्रम का सुफल भी मिल रहा है। उन्होंने सरकारी विद्यालय में स्मार्ट क्लास शुरू कराई और अब इसी काम के कारण प्रदेश में मुजफ्फरनगर का नाम रोशन हुआ है। इसी श्रेणी मेें जिले को विशेष पुरस्कार के लिए चुना गया है। इन विशेष पुरस्कारों के लिए चयनित यूपी के 24 जनपदों में मुजफ्फरनगर जनपद का भी नाम शामिल होना और वो भी पुरकाजी में हुए कार्य के लिए पुरस्कार मिलना बड़ी बात है।

इसे भी पढ़ें:  नाले में बह गई महिला, गाजियाबाद में बारिश बनी हादसे की वजह

महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय से एक पत्र जारी किया गया है। इसमें बताया गया कि बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन सरकारी विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को गुणवत्तापरक बनाने के लिए किये गये कार्यों को लेकर चयनित जनपदों के शिक्षकों का विशेष पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। राज्य परियोजना निदेशक कंचन वर्मा की ओर से जारी पत्र में बताया गया कि है कि बेसिक शिक्षा विभाग में किये जा रहे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का लोकार्पण, शिलान्यास और शुभारंभ करने के लिए 26 मई को लोक भवन लखनऊ में बड़ा समारोह आयोजित हो रहा है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग में पांच श्रेणियों में जनपदों में हुए अति उत्कृष्ट कार्यों के लिए चयनित शिक्षकों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। इनमें निपुण आकलन, स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, डिजिटल लाईब्रेरी और टेबलेट वितरण में पांच-पांच प्रधान अध्यापकों/सहायक अध्यापकों को सम्मानित करने के लिए चयनित किया गया है। इसमें स्मार्ट क्लास श्रेणी में मुजफ्फरनगर का चयन हुआ है। इसमें पुरकाजी कस्बा में स्थित बेसिक शिक्षा विभाग के जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक मुकेश शर्मा को स्मार्ट क्लास संचालन के लिए चुना गया है। इसके अलावा अन्य किसी भी श्रेणी में मुजफ्फरनगर जनपद स्थान नहीं बना पाया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR--महिला की मौत के बाद डीएम ने दिन में जलवाये अलाव

प्रधानाध्यापक मुकेश शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के लिए पूरे प्रदेश में उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए पांच जनपदों का चयन हुआ, जिसमें मुजफ्फरनगर का नाम पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी के सहयोग के कारण शामिल हो पाया है। बताया कि उन्होंने विद्यालय में तीन एलईडी स्मार्ट क्लास संचालन के लिए नगर पंचायत के स्तर से उपलब्ध कराई हैं और स्मार्ट क्लास चलाने में भरपूर सहयोग दिया। जनपद को मिलने जा रहा यह विशेष पुरस्कार चेयरमैन जहीर फारूकी की दुरदर्शिता और सहयोग का ही सुफल है। मुकेश शर्मा ने कहा कि चेयरमैन जहीर फारूकी की यही दूरगामी सोच उनको दूसरे लोगों से अलग श्रेणी में ले जाती है।

चेयरमैन जहीर फारूकी ने इस अवसर पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने हमारे काम को सराहा, ये बड़ी बात है। हमने किसी पुरस्कार की मंशा से यह काम नहीं किया, बल्कि हमारा प्रयास है कि हम पुरकाजी के सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों की भांति आधुनिक शिक्षा व्यवस्था और सुविधा के साथ जोड़ते हुए यहां पर उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण बना पायें, ताकि गरीब परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर मिले। बताया कि अभी उन्होंने नगर पंचायत के सहयोग से जूनियर हाईस्कूल पुरकाजी की तीन क्लास को एलईडी उपलब्ध कराई हैं, यहां संचालित होने वाली सभी 18 कक्षाओं के लिए एलईडी का बंदोबस्त किया जा रहा है और भविष्य में जल्द ही हम पुरकाजी के दो और सरकारी विद्यालयों को स्मार्ट क्लास की सुविधा के लिए सहयोग करने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने नगर पंचायत के सम्पूर्ण बोर्ड सदस्यों से मिले प्यार और सहयोग के प्रति भी आभार व्यक्त किया। बता दें कि पिछले दिनों डीएम उमेश मिश्रा ने भी पुरकाजी जूनियर हाईस्कूल का निरीक्षण करते हुए वहां स्मार्ट क्लास की सुविधा को लेकर चेयरमैन पुरकाजी जहीर की कार्यशैली की सराहना की थी। 

इसे भी पढ़ें:  टिकैत जयंती से मुंह मोड़ने वालों पर भाकियू का शिकंजा

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  हाथरस कांड अफसरों की लापरवाही और

Read More »