वार्ड 21 में पालिका ने लगवाया नया ओपन जिम

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में ओपन जिम प्रकरण में आखिरकार त्वरित कार्यवाही के अन्तर्गत एक ही दिन में जांच और निर्णय हो जाने के बाद उतनी ही तेजी से वार्ड 21 में नया ओपन जिम लगा दिया गया है। इसमें ठेकेदार ने सभी उपकरण नये लगाये हैं, जबकि वार्ड 39 में लगाई गई मशीनों को गुरूवार शाम तक नहीं उखाड़ा गया था। पालिका का दावा है कि इसमें कोई भी वित्तीय अनियमितता नहीं हुई है। वहीं इस प्रकरण में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह से सम्पूर्ण जानकारी से अवगत कराने के निर्देश देतेे हुए जांच आख्या भी तलब की है।

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना में नवविस्तारण क्षेत्रों के विकास के लिए पालिका के निर्माण विभाग द्वारा मार्च 2024 में 18 कार्य कराने के लिए टैण्डर निकाले थे, इसमें पांच स्थानों पर ओपन जिम स्थापित किये जाने थे, इनमें शहर के वार्ड 21 के तहत दक्षिणी रामपुरी में भी ओपन जिम लगवाना तय हुआ था। एक ओपन जिम के लिए निर्माण विभाग ने 6 लाख 79 हजार 810 का व्ययानुमान बनाया था। 07 अक्टूबर 2024 की बोर्ड बैठक में न्यूनतम दर देने वाली खालसा एक्सपोर्ट प्रा.लि. मेरठ के नाम टैण्डर स्वीकृत किया गया। इसके बाद वार्ड 21 में मंजूर हुए ओपन जिम को वार्ड 39 फ्रेंडस कालोनी पार्क में लगवा दिया गया। इसमें सभासद द्वारा वार्ड 21 में ओपन जिम लगाये बिना ही उसका 6.65 लाख से अधिक का भुगतान जारी करा लिये जाने की शिकायत की गई थी।

इससे हलचल मची तो ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने तत्काल ही संज्ञान लेकर दो सदस्यीय जांच समिति का गठन कर आख्या मांगी थी। जांच समिति में शामिल एई जलकल सुनील कुमार और जेई निर्माण राजीव सोनकर ने स्थलीय भ्रमण कर जांच की और अपनी रिपोर्ट ईओ को सौंप दी थी, जिसमें कहा गया कि ओपन जिम के लिए वार्ड 21 में स्थान नहीं मिल पाने के कारण 150 मीटर की दूरी पर स्थान परिवर्तन करतेे हुए ओपन जिम के उपकरण लगाये गये थे, जिसमें भुगतान हुआ और ऐसे में कोई वित्तीय अनियमितता नहीं मिलने पर क्लीन चिट दे दी गई थी। ईओ ने जेई निर्माण कपिल कुमार और ठेकेदार फर्म को नोटिस जारी करते हुए बिना सक्षम अनुमति के स्थल परिवर्तन मनमर्जी से करने को लेकर नोटिस जारी कर जवाब मांगते हुए वार्ड 39 से ओपन जिम के सभी उपकरणों को उखड़वाकर वार्ड 21 में चयनित स्थल श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर दक्षिणी कृष्णापुरी में लगवाने के निर्देश दिये थे।

इसे भी पढ़ें:  डीएम दफ्तर पर किसानों का धरना, सिटी मजिस्ट्रेट को बीच में बैठाया

गुरूवार को सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे तो वहां पर उनको ओपन जिम मेें नये उपकरण लगाते हुए मजदूर मिले। यहां पर वार्ड 39 के पुराने उपकरण नहीं लगाये गये, बल्कि सभी उपकरण सील्ड पैक नये हैं। इसी बीच चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने भी मामले में गंभीरता दिखाते हुए ईओ ने प्रकरण की पूर्ण जानकारी के साथ ही जांच कमेटी की आख्या भी उपलब्ध कराने के लिए कहा है। उनका कहना है कि यह प्रकरण गंभीर लापरवाही से जुड़ा है और ऐसे में पालिका की छवि खराब हो रही है। इसके लिए उन्होंने तत्काल ही आख्या और जानकारी मांगी हैं। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह का इस सम्बंध में कहना है कि ठेकेदार फर्म ने अपनी इच्छानुसार नये उपकरण लगाये हैं, वार्ड 39 के उपकरण पुराने होने के कारण कंपनी उनको उखाड़कर ले जायेगी। जेई ओर ठेकेदार ने अभी स्पष्टीकरण उपलब्ध नहीं कराया है। जवाब आने पर आगामी कार्यवाही की जायेगी। चेयरपर्सन ने भी मामले में जानकारी मांगी है उनको मौखिक रूप से तो अवगत करा दिया गया था, लेकिन अब पूर्ण जानकारी लिखित मेें भी दी जा रही है। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के छात्र शौर्य मलिक ने रजत पदक जीतकर रचा इतिहास

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  सीधी बात-25 जून के बाद प्रदूषण मिला तो किसान करेंगे बड़ा आंदोलनस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि की 20वीं किश्तवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के छात्र शौर्य मलिक ने रजत

Read More »