एसडी कॉलेज में छात्र ने छात्रा पर सरेआम बरसाये थप्पड़, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर। शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हुई, इसमें एक छात्र द्वारा एक छात्रा को पकड़कर लगातार थप्पड़ बरसाते हुए पिटाई की जा रही है। दूसरे छात्र और छात्राएं छात्र की इस दबंगता को देख रहे हैं। इसी बीच एक छात्र बीच बचाव कराते हुए छात्रा को इस दबंग से छुड़वाने का प्रयास करता भी नजर आ रहा है। यह वीडियो भोपा रोड स्थित एसडी डिग्री कॉलेज परिसर का ही बताया जा रहा है, जो किसी छात्र ने मोबाइल से घटना के समय बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आई और पीड़िता तथा आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई।

शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से पुलिस में हड़कम्प मच गया है। इस वीडियो में एक युवक जो कंधे पर बैग टांगे हुए नजर आ रहा है और छात्र बताया गया है, के द्वारा एक छात्रा को जबरन पकड़कर पीटते हुए नजर आ रहा है। इसमें छात्रा उससे छूटने का प्रयास करती है, लेकिन युवक उसको लगातार कई थप्पड़ लगाते हुए यहां से वहां घसीट रहा है। वीडियो में कई दूसरी छात्राएं और छात्र भी वहां पर नजर आ रहा है। एक छात्र बीच बचाव कराता हुआ भी दिख रहा है।इस वीडियो के वायरल होने के बाद नई मंडी पुलिस भी हरकत में आ गई। मंडी एसएचओ इंस्पेक्टर दिनेश चन्द्र बघेल ने बताया कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक युवक छात्रा की सरेआम पिटाई कर रहा है। जांच में पता चला है कि यह वीडियो भोपा रोड स्थित एसडी डिग्री कॉलेज परिसर का ही है। बरामदे में युवक ने छात्रा को जबरन रोका और उनमें कुछ विवाद हुआ, जिसके बाद युवक ने छात्रा के साथ मारपीट की है। मामले में जांच की जा रही है। आरोपी युवक को जल्द पकड़ा जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  खालापार कोतवाली पुलिस ने किया पहला एनकाउंटर, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  अखिलेश का फैसला-यूपी में नेता प्रतिपक्ष होंगे माता प्रसाद पांडेस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  पहले स्कार्पियो से मारी टक्कर अब शातिरों ने पुलिस पर ताना तमंचावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  छपार में करंट से पिता के सामने ही पुत्र

Read More »