फैक्ट्री गए युवक की अचानक बिगड़ी हालत, घर लौटने पर हुई मौत

मुजफ्फरनगर। जनपद में भोपा क्षेत्र के रहकड़ा गांव में बाइक में छिपे सांप ने बाइक पर सवार होकर ही फैक्टरी जा रहे कर्मचारी सोनू को सांप ने डस लिया। कई घंटे बाद कर्मचारी की तबीयत खराब हुई तो वह फैक्टरी से घर लौट आया। परिजन डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन कर्मचारी की मौत हो गई। दिन निकलने पर घर के बाहर खड़े बच्चों ने बाइक में सांप देखा तो शोर मचाया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर बाइक में छिपे सांप को पकड़ लिया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पुलिस लाइन पहुंचे एसएसपी ने कराई ड्रिल

गांव रहकडा निवासी सोनू क्षेत्र के औद्योगिक एरिया की फैक्टरी में काम करता था। मंगलवार देर शाम करीब साढ़ सात बजे वह बाइक पर सवार होकर डयूटी के लिए निकला था। रात करीब साढ़े आठ बजे उसने घर कॉल कर परिजनों को बताया कि बेहोशी छा रही है। परिजनों ने घर लौटने की बात कही। रात करीब 10 बजे वह फैक्टरी से घर लौटा। परिजन डॉक्टर के यहां उपचार के लिए ले गए। आधी रात के समय कर्मचारी की मौत हो गई। परिजनों ने इधर-उधर झांड फूंक भी कराई। डॉक्टरों ने परिजनों को बताया था कि जहरीले जीव ने काटा है, लेकिन यह पता नहीं चल पाया था कि कब और कहां काटा। मामले में बुधवार सुबह करीब नौ बजे नया मोड़ आया। घर के बाहर खड़े बच्चों ने कर्मचारी की बाइक में सांप देखा तो शोर मचा दिया। ग्रामीण एकत्र हो गए। बाइक के चारों और मच्छरदारी लपेटकर वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुबह करीब 11 बजे सांप को बाइक से रेस्क्यू कर जंग में छ़डवाया। परिजनों ने कर्मचारी का पोस्टमार्टम कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।

इसे भी पढ़ें:  पटेलनगर जैन मंदिर में मना वार्षिकोत्सव, चेयरपर्सन मीनाक्षी ने चढ़ाया श्रीफल
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *