निखरने लगी मोती झील, अब दूसरे फेज का काम शुरू

मुजफ्फरनगर। अपने रहस्य और पूरे साल जल स्रोत बने रहने के कारण कई किवदंतियों और कहानियों को समेटने वाली मोती झील जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के विशेष प्रयास के कारण अब निखरने लगी है। शुक्रवार को इस झील का सफाई अभियान पूर्ण हो जाने के बाद अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए अगले चरण के कार्य को प्रारम्भ कराया। इसके लिए झील पर तीन फीट का बांध बनाने, नाले से कूड़ा करकट रोकने के साथ ही सौन्दर्यकरण के लिए डीपीआर बनाने के लिए कवायद तेज कर दी गई है।

शहर के शामली रोड पर काली नदी के पास स्थित मोती झील अपने रहस्य और इससे जुड़े इतिहास तथा रोमांच के कारण चर्चा में रहती है। इस झील को जनपद में सुसाइड स्पॉट के रूप में भी पहचाना जाने लगा, इस झील को पर्दाफाश भी कहा जाता है और इसका संबंध कुछ लोग महाभारत काल से भी जोड़ते रहे हैं, अभी तक दयनीय अवस्था में रहने वाली इस झील के दिन अब बहुरने जा रहे हैं। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने इस ऐतिहासिक महत्व और रहस्य को संजोने वाली मोती झील को एक पिकनिक स्पॉट के रूप में नई पहचान दिलाने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए कई समाजसेवी संगठनों को जोड़ा जा रहा है। इस झील की पहले चरण में सफाई कराई गई है, जो पूरी होने के बाद अब दूसरे कार्य कराने की तैयारी है।

इसे भी पढ़ें:  गुंडागर्दी का वीडियो वायरलः ‘अज्जू गैंग’ ने बीच सड़क पर युवक को घेरकर पीटा

शुक्रवार को डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप और ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह ने मोती झील प्रोजेक्ट कर पर काम कर रही आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के लोगों के साथ स्थलीय भ्रमण किया। यहां पर साफ सफाई के कार्य को परखने के साथ ही अन्य बिन्दुओं पर भी चर्चा की गई। झील में कूड़ा करकट और प्रदूषित जल रोकने के लिए नाले का प्रबंध, जल स्तर बढ़ाने के लिए बांध निर्माण और अन्य कार्यों की आवश्यकता को लेकर विचार किया गया।

इसे भी पढ़ें:  PALIKA-छह सफाई कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर चेयरपर्सन ने किया सम्मानित

एडीएम वित्त गजेन्द्र सिंह ने बताया कि मोती झील की सफाई का अभियान डीएम उमेश मिश्रा ने 28 अपै्रल को प्रारम्भ कराते हुए 15 दिन की समय सीमा तय की थी। झील से कूड़ा करकट और जलकुंभी की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बारिश के दिनों में झील का जल स्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए इसके चारों और तीन फीट का बांध निर्माण करने, इसमें ब्रिज की ओर से आ रहे नाले से कूड़ा करकट रोकने के लिए बीच-बीच में जाली प्रबंधन करने, प्रदूषित जल रोकने के लिए बायो कल्चर के सहारे शु(िकरण करने के कार्य कराने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही डीएम के निर्देश पर शनिवार को तहसील सदर की टीम से मोती झील की भूमि का चिन्हीकरण कराते हुए सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को हटवाने की कार्यवाही भी होगी। आर्किटेक्ट से इसके सौन्दर्यकरण के लिए डीपीआर बनवाने की कवायद भी की जा रही है। इसके लिए पालिका प्रशासन के साथ समन्वय बनाने के निर्देश दिये गये हैं, पालिका ने पूर्व में काली नदी रिवर फ्रंट और मोती झील के सौन्दर्यकरण के लिए डिजाइन बनवाये थे। यहां पर पाथ-वे, लाइटिंग, बैठने के लिए बैंच आदि बनवाने की योजना है। एडीएम ने बताया कि अब दूसरे चरण में नाले की सफाई के लिए पालिका ईओ को निर्देशित किया गया है, जो आज से ही शुरू करा दिया गया है। इसके बाद तीसरे चरण में सौन्दर्यकरण का काम शुरू होगा और जल्द ही मोती झील एक बड़े पिकनिक स्पॉट के रूप में नजर आयेगी।

इसे भी पढ़ें:  भोपा रोड पर चल रही कंपनी में छापा, डेढ़ करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी

Also Read This

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हो गई फसल, सरकार से ये क्या कह गये टिकैत…सपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »

कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, दो शव बरामद

  छिबरामऊ- भाऊलपुर चौराहे पर रविवार सुबह कोयले से लदा कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे के नीचे दबे दो लोगों के शव निकाले गए हैं, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई लोगों के कंटेनर के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की चपेट में आने से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और

Read More »