एयर स्ट्राइक का उड़ानों पर असर- श्रीनगर समेत 11 एयरपोर्ट्स बंद

दिल्ली। पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक का उड़ानों पर असर पड़ा है। श्रीनगर समेत 11 एयरपोर्ट्स के ऑपरेशन बंद कर दिए गए हैं। इनमें जम्मू, श्रीनगर, लेह, चंडीगढ़, बिकानेर, जोधपुर, राजकोट, धर्मशाला, अमृतसर, भुज, जामनगर एयरपोर्ट्स शामिल हैं। हवाई यात्रा पूरी तरह से प्रभावित है। एअर इंडिया ने बताया- जम्मू, श्रीनगर, लेह समेत 9 एयरपोर्ट्स की सभी फ्लाइट्स आज दोपहर 12 बजे तक रद्द हो गई हैं। एयरलाइन्स कंपनियों ने यात्रियों से अनुरोध किया कि फ्लाइट का स्टेट्स चेक करके बाद ही एयरपोर्ट के लिए निकले। हेल्पलाइन नंबर्स भी जारी हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  पिता ने चार दिव्यांग बेटियों के साथ सल्फास खाकर की खुदकुशी

एअर इंडिया: जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली सभी उड़ानें 7 मई दोपहर 12 बजे तक रद्द कर दी हैं। आगे की जानकारी अधिकारियों से मिलने पर दी जाएगी। अमृतसर की ओर जा रही दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को दिल्ली की ओर मोड़ा गया है। इस अचानक हुई परेशानी के लिए हमें खेद है। यात्रियों की सुविधा के लिए 011-69329333 / 011-69329999 हेल्पलाइन नंबर हैं।

एअर इंडिया एक्सप्रेस- अमृतसर, जम्मू, श्रीनगर और हिंडन आने-जाने वाली उड़ानें 7 मई की दोपहर तक रद्द की गई हैं। हमें असुविधा के लिए खेद है। सभी यात्रियों से अनुरोध है कि अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें। फ्लाइट से जुड़े अलर्ट और नोटिफिकेशन के लिए चैट विद टिया पर बात करें: +91 63600 12345

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली लोकसभा सीटें परिसीमन के बाद बड़ा बदलाव, 100+ विधायक संभव

इंडिगो- क्षेत्र में एयरस्पेस कंडीशन बदलने के कारण श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, बीकानेर और धर्मशाला से आने-जाने वाली उड़ानों पर असर पड़ा है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेट्स चेक कर लें।

स्पाइस जेट: ऑपरेशन सिंदूर के कारण उत्तरी भारत के कुछ एयरपोर्ट्स, जैसे- धर्मशाला, लेह, जम्मू, श्रीनगर और अमृतसर को अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है। इन एयरपोर्ट्स से फ्लाइट्स के आने और जाने का समय प्रभावित हो सकता है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना सोच-समझकर बनाएं और स्पाइसजेट की वेबसाइट पर अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें।

इसे भी पढ़ें:  घर में AC फटने से लगी आग, पति-पत्नी और बेटी की मौत... बेटे की हालत गंभीर

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  पिता ने चार दिव्यांग बेटियों के साथ सल्फास खाकर की खुदकुशीजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »