MUZAFFARNAGAR-पेट्रोल पम्प की पार्टनरशिप कर दो करोड़ रुपये हड़पे

मुजफ्फरनगर। पेट्रोल पम्प में पार्टनरशिप कराने के नाम पर एक व्यक्ति से करीब दो करोड़ रुपये की धनराशि हड़प ली है। अब न तो उसको पम्प पर हुई कमाई का हिसाब किताब दिया जा रहा है और न ही उसके पैसे ही लौटा रहे हैं। रकम मांगी तो उसको धमकाया गया। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की थी, इसमें जांच के बाद एसपी सिटी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

शहर कोतवाली के मौहल्ला रामपुरी निवासी विक्रान्त सिंह पुत्र )षिपाल सिंह की तहरीर पर नई मण्डी पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। विक्रान्त ने जनवरी माह में एसएसपी के नाम प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। इसमें उसने बताया था कि उसके भाई प्रशान्त कुमार ने दिसम्बर 2018 में पचेंडा खुर्द निवासी दो भाईयों धर्मवीर सिंह व सुनील सिंह पुत्रगण सुखवीर सिंह के साथ उनके सिंह हाईवे फीलिंग सेंटर पेट्रोल पम्प बीबीपुर में पार्टनरशिप की थी। इसके लिए प्रशान्त कुमार ने 20 लाख रुपये धर्मवीर व सुनील को दिए थे, लेकिन कुछ दिन बाद ही प्रशान्त कुमार ने जब हिसाब मांगा तो दोनों भाई आना-कानी करने लगे, जिससे विवाद पैदा हो गया। इसी बीच धर्मवीर और सुनील के कहने पर विक्रान्त ने अपने भाई की पार्टनरशिप डीड को अपने नाम समायोजित करते हुए नया समझौता कर लिया था। इसमें विक्रांत सिंह को 30 प्रतिशत का साझीदार बनाया गया था। अगस्त 2020 में पार्टनरशिप डीड तय होने पर विक्रान्त ने धर्मवीर व उसके भाई को पम्प संचालन के लिए 1.33 करोड़ रुपये दिए थे। इसके साथ ही 60 लाख रुपये सुनील कुमार को नगद दिए गए थे। विक्रान्त का कहना है कि इससे पहले धर्मवीर ने उसको बताया था कि उसने परमानन्द से भी साझा किया था, उसके 15 लाख रुपये बकाया हैं, वो पैसा भी उसने धर्मवीर को दे दिया था। कुल 2 करोड़ 08 लाख रुपये विक्रान्त ने दोनों भाईयों देने का दावा किया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में साइबर ठगों पर शिकंजाः छह शातिर दबोचे

विक्रान्त का आरोप है कि जब उसने पम्प का हिसाब मांगा तो धर्मवीर व सुनील आना कानी करने लगे और हिसाब नहीं दिया। जब दबाव दिया तो धर्मवीर ने बताया कि उसने तो यह पम्प अपने पुत्र उधम सिंह के नाम कर दिया है। पैसे मांगे तो देने से मना करते हुए कहा कि वो रकम तो हमने हड़प ली है, ऐसे ही हमने अन्य लोगों से भी पैसा हड़प रखा है। विक्रान्त ने कहा कि जब एक दिन वो कुछ लोगों के साथ अपने पैसे मांगने के लिए पम्प पर गया तो वहां धर्मवीर व सुनील के साथ वहां पर अन्य कुछ लोग भी बैठे हुए थे, उन्होंने पैसा देने से मना किया और मारपीट करते हुए धमकी भी दी। इस मामले में पुलिस ने धर्मवीर और सुनील के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने 76 आंगनबाडी केन्द्रों को दी 15 लाख की सौगात

Also Read This

13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »