पूर्व राज्यपाल वीरेन्द्र वर्मा को पुण्यतिथि पर किया याद

मुजफ्फरनगर। पूर्व राज्यपाल वीरेन्द्र वर्मा की पुण्यतिथि पर उनको याद करते हुए नमन किया गया। इस दौरान हवन यज्ञ कर आहुति प्रदान की गई और समाज एवं राष्ट्रहित में उनके द्वारा किये गये कार्यों को लेकर भी लोगों ने विचार व्यक्त कर युवाओं से उनके आदर्श अपनाने की अपील की।

शहर के मौहल्ला गांधी कालोनी के वर्मा पार्क स्थित चौधरी चरण सिंह भवन पर शुक्रवार को पूर्व राज्यपाल स्व. वीरेन्द्र वर्मा की 17वी पुण्यतिथि पर वीरेन्द्र वर्मा विचार मंच के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सवेरे यहां पर हवन एवं शांति पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें उनके अनुयाईयों ने पूर्व राज्यपाल को ईमानदार और चरित्रवान नेता बताया तथा मंत्री पद पर रहते हुए उनके दारा किये गये अनेक जनकल्याण कार्याे का उल्लेख किया। युवा वर्ग से वर्मा जी के सि(ांतों का अनुसरण करने का आव्हान किया। इस अवसर पर जगदीश अरोरा और सतेन्द्र पचैंडा मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित हुए। इस अवसर पर मंच अध्यक्ष चौधरी देवी सिंह, पं उमादत शर्मा, मास्टर संजीव मलिक, यशपाल सिंह, विश्वबंधु, सुन्दर पाल सिंह, सत्यबीर सिंह, सौमेन्द्र सिंह, रमेश कुमार, उदयवीर सिंह, तेजपाल सिंह, सतेन्द्र सिंह, मनोज राठी, नरेंद्र, राजीव शर्मा, ओमपाल वर्मा, अमित शर्मा, सुभाष शर्मा, राष्ट्रीय संरक्षक पंडित जय कुमार शर्मा आदि उपस्थित हुए।

इसे भी पढ़ें:  एमडीए की बड़ी पहल-शहर में दिखेगी लखनऊ की झलक

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  जश्ने आजादी की सतरंगी छटा में डूबा मुजफ्फरनगरस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मीरापुर में औवेसी आने से हलचल, हिन्दूवादी संगठनों ने भी बिछाया सियासी जालवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »