देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव जडोदा जट में उस समय मातम पसरा गया जब देर रात खेत में पानी देने गए व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

प्राप्त जानकारीनुसार देवबंद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जड़ौदा जाट में उस समय मातम पसर गया जब देर रात गांव के निकट ही खेत में पानी देने पहुंचे व्यक्ति का शव सुबह परिस्थितियों में फांसी लगा शव पेड़ पर लटका मिला घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन खेत की ओर दौड़ पड़े यह नजारा देख परिजनों के पांव तले से जमीन खिसक गई उक्त मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई बताया जाता है मृतक राजेश गांव के ही एक जमींदार के यहां नौकरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था और वह परिवार का एक अकेला ही सहारा था परिजनों कि माने तो देर रात 2:00 बजे के लगभग वह खेत पर पानी देने के लिए गया था पीड़ित परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की जांच कर इंसाफ की गुहार लगाई है

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में आंधी के साथ बारिश और ओले, 50 किमी प्रतिघंटा से चल सकती हैं हवाएं
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *