MUZAFFARNAGAR-नशे में धुत्त युवक ने की बुजुर्ग पिता की हत्या

मुजफ्फरनगर। जानसठ क्षेत्र के गांव अहरोड़ा में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। बुधवार रात की इस घटना में मिंटू नाम के आरोपी ने 72 वर्षीय सुंदर पाल वाल्मीकि की तवे से पीटकर जान ले ली।

सुंदर पाल गांव मुस्तफाबाद के एक पेट्रोल पंप पर सफाई कर्मचारी थे। उनका बेटा मिंटू गन्ना छीलने का काम करता है। घटना के समय मिंटू नशे में था। शराब पीने के बाद पिता-पुत्र के बीच मामूली कहासुनी हुई। इसी दौरान मिंटू ने रोटी सेकने वाले लोहे के तवे से पिता पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में सुंदर पाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, वहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद से आरोपी मिंटू फरार है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बड़े उत्सव के रूप में मनाया जायेगा भाजपा स्थापना दिवसः कपिल देव

जानसठ क्षेत्राधिकारी यतेन्द्र नागर के अनुसार, गुरुवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  गिरनार पर्वत पर पूजा के अधिकार से वंचित करने पर जैन समाज में आक्रोशसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक

Read More »