एक देश-एक चुनाव देश के लिए जरूरीः श्रीचंद

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे एक देश एक चुनाव जनसमर्थन अभियान के तहत मंगलवार को जनप्रतिनिधियों की गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री के एक देश एक चुनाव की पहल को देश हित में बताते हुए इसके लाभकारी प्रभाव को सभी के सम्मुख रखते हुए जनता के बीच जाकर इसका प्रचार करने के लिए प्रेरित किया गया।

भाजपा द्वारा आज मुज़फ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र की गांधी कॉलोनी स्थित गांधी वाटिका में एक देश एक चुनाव विषय पर जनप्रतिनिधि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य श्रीचंद शर्मा के साथ ही प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास विभाग के मंत्री कपिल देव अग्रवाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने एक देश एक चुनाव विषय को लेकर जनप्रतिनिधियों के सम्मुख अपने विचार प्रकट किये। एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने एक देश-एक चुनाव की संकल्पना के विविध पक्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला और इसके संभावित लाभों की प्रभावशाली रूप से व्याख्या की।

इसे भी पढ़ें:  कातिल बुआः चार साल की मासूम भतीजी का कत्ल कर किया भाभी पर हमला


मंत्री कपिल देव ने बताया कि एक देश एक चुनाव को लेकर पार्टी द्वारा आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों का उद्देश्य राष्ट्रीय महत्व के इस विचार पर समाज के प्रबु( नागरिकों, बु(िजीवियों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच सार्थक संवाद एवं विचार-विमर्श को प्रोत्साहित करना है, ताकि समाज में इसके लिए एक मजबूत समर्थन जुटाकर देश को सशक्त बनाने का काम किया जा सके। जनप्रतिनिधि गोष्ठी में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, सहकारी बैंक चेयरमैन ठा. रामनाथ सिंह, अभिषेक गुर्जर, सुशील त्यागी, सभासद रजत धीमान, विशाल गर्ग, अनिल वर्मा, अमित पटपटिया, प्रेमी छाबड़ा, सलेक चंद, प्रदीप कुमार, राजकुमार सि(ार्थ, पवन अरोरा सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षाविद, अधिवक्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा के खिलाफ जनता लड़ रही चुनाव, इनकी विदाई तयः चन्द्रशेखर

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  सरधना पर जयंत का दांव, BJP के अंदरूनी समीकरणों से क्यों बढ़ी RLD की उम्मीद?स्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  हिंदू संघर्ष समिति ने बांग्लादेश में हिन्दुओं की रक्षा को उठाई मांगवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  भाजपा के खिलाफ जनता लड़ रही चुनाव, इनकी विदाई

Read More »