लखनऊ में उठी व्यापारियों के उत्पीड़न की आवाज

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष व स्वतंत्र प्रभार मंत्री नितिन अग्रवाल के निर्देशन में लखनऊ में व्यापार संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल द्वारा प्रदेश भर के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अभी हाल ही उनके प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और व्यापारियों के उत्पीड़न को रोकने के लिए व्यवस्था बनाने की मांग की गई। बताया कि प्रदेश के व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं एवं मुजफ्फरनगर सहित कुछ जिलों से जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारियों के किए जा रहे उत्पीड़न की शिकायत प्राप्त हो रही थी, उसके विषय में मुख्यमंत्री से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री द्वारा तत्परता के साथ अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि व्यापारियों का उत्पीड़न या शोषण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अगर कहीं से भी शोषण किए जाने की शिकायत आती है तो संबंधित अधिकारी इसके लिए जवाबदेह होगा।

बैठक को व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल व प्रदेश महामंत्री बृजेश शुक्ला के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया कि जीएसटी सहित कुछ विभाग के अधिकारी सरकार को बदनाम करने के उद्देश्य से कार्य कर रहे हैं उन्हें अपनी कार्यशैली बदलनी होगी। इस अवसर पर व्यापार संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री बृजेश शुक्ला द्वारा मुजफ्फरनगर के प्रमुख पदाधिकारी राकेश त्यागी को जिलाध्यक्ष व विजय प्रताप सिंह को जिला युवाध्यक्ष मुजफ्फरनगर व्यापार संगठन के पद के लिए मनोनयन पत्र सौंपे गए।

इसे भी पढ़ें:  PALIKA-बृजमोहन अध्यक्ष और विकास महामंत्री निर्वाचित

मुजफ्फरनगर से इस बैठक में सम्मिलित हुए प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार सिंघल, जिला युवाध्यक्ष विजय प्रताप द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष व स्वतंत्र प्रभार मंत्री नितिन अग्रवाल का प्रदेश भर के व्यापारियों की समस्याओं पर त्वरित संज्ञान लेकर उनका हल कराने हेतु स्वागत सम्मान किया गया। 

इसे भी पढ़ें:  नौ अगस्त को कलेक्ट्रेट घेराव नहीं करेगी भाकियू, प्रकाश चौक पर देंगे ज्ञापन
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *