केशव प्रसाद का दौरा निरस्त, भाजपा के सभी कार्यक्रम रद्द

मुजफ्फरनगर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम घाटी में मंगलवार को पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो जाने की दुखद घटना को लेकर पूरे देश के साथ ही मुजफ्फरनगर में भी गम और गुस्से की लहर बनी नजर आ रही है। देश में शोक का माहौल देखकर भाजपा ने अपनी सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया तो वहीं मुजफ्फरनगर में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और लोक निर्माण मंत्री का दौरा भी निरस्त कर दिया गया है। जिला बार संघ ने भी शोकसभा में मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए नो वर्क कर दिया। इसके साथ ही भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने घटना पर गहरा दुख, गुस्सा जाहिर करते हुए आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।

पहलगाम की बैसरन घाटी में प्रकृति के नजदीक पहुंचकर अपने परिवार के लोगों के साथ आनंद का अनुभव करने वाले पर्यटकों पर सबसे बड़े आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इसमें 26 लोगों की मौत के बाद देशव्यापी आक्रोश बना नजर आ रहा है। इसके चलते देश में शोक का माहौल भी दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपना दौरा बीच में ही छोड़कर देश में लौट आये, तो भाजपा ने अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया। ऐसे में मुजफ्फरनगर में भी गम और गुस्सा बना दिखाई दे रहा है। रात से ही यहां पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने इस सम्बंध में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. अंबेडकर जयंती पखवाड़ा के उपलक्ष में जिले में आयोजित सभा में मुख्य अतिथि के रूप में बुधवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह को यहां आना था। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई दुःखद घटना के कारण भाजपा के शीर्ष निर्देश पर पार्टी के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं, इसी के चलते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के भी आज मुजफ्फरनगर में तय सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गये हैं। उनको निरीक्षण भवन पर कार्यकर्ताओं से संवाद, मुख्यालय पर समीक्षा मीटिंग, ग्रामीण अंचल में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण और बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में सभा में शामिल होना था।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में अल-कायदा मॉड्यूल का पर्दाफाश, चार आतंकवादी गिरफ्तार

इसके साथ ही जिला बार संघ और सिविल बार एसोसिएशन में भी बुधवार को शोक का माहौल दिखा। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बुधवार को कचहरी में बार संघ के फैन्थम हॉल में संयुक्त शोकसभा हुई। बार संघ की ओर से कहा गया कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में नाम पूछ कर बहुत निर्दाेष पर्यटकों की दर्दनाक हत्या की गई है, जिसको लेकर पूरा देश गमगीन है। बार पदाधिकारियों ने कहा कि आतंकियों का कोई भी मजहब नहीं होता है, वो इंसानियत के नाम पर कलंक हैं। संयुक्त श्र(ांजलि सभा में मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त कर दो मिनट का मौन धारण किया गया। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता नौशाद अली के निधन पर भी शोक जताया गया। नो वर्क घोषित करते हुए बार संघों की ओर से न्यायालयों में किसी भी वाद में कोई एडवर्स आदेश परित न किए जाने का प्रस्ताव न्यायालय में भेजा गया। शोकसभा में मुख्य रूप से बार संघ अध्यक्ष ठा. कुंवरपाल सिंह, महासचिव चन्द्रवीर सिंह निर्वाल, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार मित्तल और महासचिव राज सिंह रावत के अलावा काफी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। 

इसे भी पढ़ें:  सिपाही की मौत से विधायक राजपाल बालियान के गांव में शोक का माहौल

Also Read This

दो बीघा जमीन को लेकर दो समुदायों के बीच बवाल…लाठीचार्ज…माहौल तनावपूर्ण

देवबंद/सहारनपुर। सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में दो बीघा जमीन को लेकर दो समुदायों के बीच बवाल हो गया। पथराव और पुलिस की कार्रवाई में दो महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उत्तर प्रदेश के देवबंद क्षेत्र के गांव लालवाला में दो बीघा जमीन को लेकर शनिवार को बड़ा बवाल हो गया। जमीन पर कब्जे को लेकर ठाकुर और अनुसूचित समाज के लोगों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। इस दौरान दो महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर

Read More »

भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीने में लगी गोली 

मथुरा- वृंदावन में भाजपा नेता पम्मी गोस्वामी को बाइक सवार हमलावरों ने घेरकर सीने में गोली मार दी। ऑपरेशन के बाद गोली निकाल ली गई है और पुलिस जमीनी विवाद के एंगल से मामले की जांच करते हुए सात आरोपियों की तलाश में जुटी है। वृंदावन में भाजपा नेता पम्मी गोस्वामी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने सात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उनका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने उनका ऑपरेशन कर गोली निकाल दी है। उनके सीने से 32 बोर गोली निकली है। हमलावरों की तलाश में दो थानों की पुलिस जुटी है। वनखंडी क्षेत्र स्थित व्यास घेरा निवासी प्रमेंद्र गोस्वामी

Read More »

चिलकाना में किसान की जमीन पर कब्जे का आरोप, फसल काटने की शिकायत लेकर SSP के दरबार पहुंचा पीड़ित

सहारनपुर/चिलकाना। थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव गयाजुद्दीनपुर निवासी किसान ने अपनी भूमिधरी जमीन पर कब्जे के प्रयास, गेहूं की फसल और पॉपलर के पेड़ काटने के आरोप लगाते हुए पुलिस और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। किसान रामपाल पुत्र रामसिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले में एफआईआर दर्ज कराए जाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। किसान का कहना है कि वह खसरा संख्या 603, 604 और 605 की भूमि का वैध भूमिधर है। आरोप है कि कुछ नामजद लोग उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। किसान ने अपने शिकायती पत्र में हल्का लेखपाल पर भी मिलीभगत

Read More »

कपिल देव ने मुजफ्फरनगर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए मांगा विशेष बजट

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से मुलाकात के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की बजट में वृद्धि की मांग, मुजफ्फरनगर आने का दिया निमंत्रण मुजफ्फरनगर। लखनऊ स्थित ऊर्जा भवन में प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट कर जनपद मुज़फ्फरनगर के समग्र एवं सुनियोजित विकास, विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ीकरण तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुज़फ्फरनगर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त “स्मार्ट सिटी” के रूप में विकसित करने हेतु जो बजट पास है उससे अलग विशेष बजट वृद्धि की मांग रखी। उन्होंने

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे पर भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित

मुख्य अतिथि मधु गोयल ने अपने संबोधन में कहा-मां परिवार और समाज की आधारशिला होती है तथा वह बच्चों की सर्वश्रेष्ठ गुरू मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे के अवसर पर शुक्रवार को एक भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं को समर्पित मंचीय प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृत्व के महत्व को सम्मान देना तथा विद्यार्थियों में अपनी माताओं के प्रति आदर, प्रेम एवं कृतज्ञता की भावना विकसित करना रहा। एम.जी. पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मधु गोयल का आगमन हुआ। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा मुख्य

Read More »

नशा तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई

मुजफ्फरनगर पुलिस ने 5 मादक पदार्थ तस्करों को दबोचा, करीब 13 किलो अवैध नशीला पदार्थ बरामद मुजफ्फरनगर। सहारनपुर परिक्षेत्र में चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान के तहत मुजफ्फरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पांच मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 किलो 998 ग्राम अवैध मादक पदार्थ, जिसमें डोडा पोस्त और गांजा शामिल है, बरामद किया है। एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। जनपद मुजफ्फरनगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा

Read More »