योगी सरकार युवाओं को बना रही हुनरमंद, मिल रहा रोजगारः कपिल

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग द्वारा युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान कर विभिन्न औद्योगिक संस्थानों में सेवायोजित किया जा रहा है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य में इन हुनरमंद युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उक्त विचार उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने तीन दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए। यह कार्यशाला सोमवार को लखनऊ के होटल सेंटरम, अंसल, सुशांत गोल्फ सिटी में दीप प्रज्ज्वलन कर प्रारंभ की गई।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में युवाओं के लिए हर क्षेत्र में अनेक संभावनाएं मौजूद हैं। दैनिक जीवन की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित मानव संसाधन की मांग बढ़ रही है, जिसे देखते हुए हर जिले में कौशल प्रशिक्षण केंद्र खोलने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने प्रशिक्षण प्रदाताओं से आह्वान किया कि वे गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान कर युवाओं का भविष्य निर्माण करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षण प्रदाताओं को प्रोत्साहित किया जाए तथा कमजोर प्रदर्शन करने वाले प्रदाताओं के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास डॉ. हरि ओम ने कहा कि उत्तर प्रदेश की विशाल जनसंख्या को देखते हुए युवाओं को व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण दिए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने, प्रशिक्षणार्थियों से फीडबैक लेने और कौशल विकास मिशन तथा आईटीआई के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने पर जोर दिया।

इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया पालिका कार्यालय का निरीक्षण

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के निदेशक अभिषेक सिंह ने कहा कि यह कार्यशाला विभाग के अधिकारियों, परियोजना कार्यान्वयन एजेंसियों (च्प्।), प्रशिक्षण भागीदारों (ज्च्) और अन्य कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित की गई है। कार्यशाला में आपसी संवाद के माध्यम से जमीनी स्तर की समस्याओं का समाधान खोजा जाएगा। कार्यशाला के पहले दिन आयोजित तकनीकी सत्रों में परियोजना प्रारंभ, प्रशिक्षण केंद्र संचालन, अभ्यर्थी प्रबंधन (कौशल पंजी और कौशल भारत पोर्टल के माध्यम से), हेल्पडेस्क, निरीक्षण, ऑन-जॉब ट्रेनिंग, मूल्यांकन, वित्तीय प्रबंधन मॉड्यूल, च्थ्डै, नियोजन एवं प्लेसमेंट प्रबंधन तथा क्क्न्-ळज्ञल् 2.0 की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त एक इंटरएक्टिव सत्र का आयोजन भी किया गया।

कार्यशाला के दूसरे दिन भी इन्हीं तकनीकी सत्रों की पुनरावृत्ति कर सहभागियों को गहन जानकारी दी जाएगी। इस दौरान फील्ड स्तर पर आने वाली व्यावहारिक समस्याओं पर चर्चा की जाएगी और ओपन फीडबैक सत्र में सुझाव लिए जाएंगे। इसके अलावा राज्य स्तरीय च्थ्डै नोडल टीम द्वारा वित्तीय प्रबंधन एवं प्लेसमेंट मॉड्यूल पर विशेष कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन नेहा प्रकाश, अपर मिशन निदेशक प्रिया सिंह सहित विभाग के अधिकारी, च्प्। और ज्च् प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  बसेडा में बोरे में बंद मिला लापता मासूम सैफ का शव

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मतांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर के भतीजे के अवैध मकान पर चला बुलडोजर, 10 संपत्तियां चिह्नितस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मजलिसपुर तौफीर में मनमर्जी से कार्य करा रहे ग्राम प्रधानवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »