जनप्रतिनिधि गूंगे और अधिकारी बहरे हो गये, चाट बाजार नहीं हटेगाः ललित मोहन

मुजफ्फरनगर। शिवसेना के पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रमुख व क्रांतिसेना के संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने शनिवार को टाउन हॉल के बाहर चाटबाजार संघ द्वारा जा रहे धरने में पहुंचकर पालिका प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि जिले के जनप्रतिनिध गूंगे और अधिकारी बहरे हो गये हैं। उनको गरीबों की परेशानी नहीं दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि ये चाट बाजार यहां से नहीं हटने दिया जायेगा। इस संघर्ष में हम चाट बाजार संघ के साथ हैं।

इसे भी पढ़ें:  लखनऊ सामूहिक हत्याकांड: अरशद छह साल पहले घर में इसलिए खोदने लगा था कब्र, पड़ोसियों के पूछने पर दिया था ये जवाब

कहा कि हक और अधिकार के लिए सड़कों पर उतरना बेहद जरूरी है, क्योंकि राम राज्य में लोगों को आत्मनिर्भर बनाने का दावा करने वाले जब स्वयं ही लोगों का रोजगार छीनने का काम कर रहे हैं। उन्होंने हैरत जताते हुए कहा कि चार दिन से गरीब लोग अपने परिवार सहित सड़कों पर बैठे हैं लेकिन हिंदूहित की बात करने वाले जनप्रतिनिधि हिंदुओं के उत्पीड़न के मामले में खामोश हैं। उन्होंने कहा कि यदि दो दिनों में इनके हित में निर्णय नहीं लिया तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा। क्रांतिसेना के महासचिव संजीव शंकर ने भी धरने पर बैठे लोगों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि राम राज्य में भी यदि लोगों को अपने हक और अधिकार के लिए सड़कों पर बैठना पड़ेगा तो फिर काहे का राम राज्य। आज धरनास्थल पर महानगर प्रमुख देवेंद्र चौहान, अनुज चौधरी, संजीव वर्मा, अमित गुप्ता, सोनू पाहीवाल, राजन वर्मा, उज्ज्वल पंडित, ललित रूहैला, शैलेंद्र विश्वकर्मा, राकेश धीमान, राजेंद्र तायल, हेम कुमार कश्यप, रोहित धीमान, रक्षित धीमान, विपुल गुप्ता, जॉनी पाल, अक्षत धीमान, लकी सैनी, आयुष धीमान, बबलू ठाकुर आदि अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें:  टूटे सपने लेकर अमेरिका से मुजफ्फरनगर वापस लौटे दो युवक

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया मदर्स डे, मंच पर

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »