MUZAFFARNAGAR-भट्टे की दीवार गिरने से निकासी मजदूर की मौत

मुजफ्फरनगर। ईंट भट्टे पर निकासी करते समय भट्टे की ईंटों की दीवार अचानक ढह जाने से उसकी चपेट में आकर दबे एक निकासी मजदूर की मौके पर ही मौत हो जाने के कारण उसके परिजनों में कोहराम मच गया।

बताया गया है कि रतनपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल्याणपुर में दीवान ब्रिक फील्ड के नाम से ईंट भट्टा है। यहां पर भट्टे से ईंटों की निकासी करते समय ही अचानक भट्टे में चिनी गई ईंटों की दीवार ढह गई और निकासी कार्य में लगे मजदूरों में पांच मजदूर इसकी चपेट में आकर दब गये। इससे हड़कम्प मच गया। किसी तरह से चार मजदूरों को तो सुरक्षित निकाल लिया गया। इसके लिए मौके पर जेसीबी मशीन लगानी पड़ी थी। इस मशक्कत के बीच राजन पुत्र दीपचंद ईंटों की दीवार ढहने के कारण काफी नीचे दब जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। काफी देर बात राजन को निकाला गया। बताया गया कि बेहद गंभीर अवस्था में उसको खतौली सीएचसी में ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने राजन को मृत घोषित कर दिया। राजन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मामले में मुआवजे की मांग करते हुए हंगामा भी किया। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सपा विधायक पंकज मलिक पर गुपचुप मुकदमा दर्ज, राकेश शर्मा को भी लपेटा

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  खतौली में 40 बीघा भूमि पर बन रही कालोनियों पर एमडीए ने चलाया बुलडोजरगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ

Read More »