घरेलू कलह में भाजपा नेता की भाभी ने लगाई फांसी

मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बसी कलां में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब भाजपा नेता की भाभी ने घरेलू विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर सीओ बुढ़ाना समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना को आत्महत्या ही बता रही है, परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई थी।

प्राप्त समाचार के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बसीकलां में मंगलवार को एक विवाहिता ने अपने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। महिला की मौत होने पर पूरे गांव में सनसनी फैल गई। खबर फैली तो भाजपा नेता के घर पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर सीओ गजेन्द्र पाल सिंह और थानाध्यक्ष शाहपुर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बसीकलां गांव में एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शव फांसी के फंदे पर कमरे में लटका हुआ था।

इसे भी पढ़ें:  सरकार की सौगात-मंत्री कपिल देव ने दिखाई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी

शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण सामने आ पायेगा। थानाध्यक्ष शाहपुर बीएस कसाना ने बताया कि महिला 32 वर्षीया फौजिया पत्नी फराज ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। अभी जांच चल रही है। वहीं बताया जा रहा है कि महिला का परिवारिक कलह को लेकर पति फराज से विवाद चल रहा था। घटना के समय महिला का पति टौर अन्य परिजन घर से बाहर बए थे। जब परिजन लौटे तो महिला का शव फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। महिला का देवर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में शाहपुर मण्डल का अध्यक्ष बताया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करते हुए परिजनों से पूछताछ में जुटी थी। पुलिस का कहना है कि दोपहर तक मृतका के परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई थी। 

इसे भी पढ़ें:  MZN PALIKA- एनएसए डॉ. अतुल की लापरवाही पर मीनाक्षी स्वरूप का बड़ा एक्शन
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *