व्यापारियों ने आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का जन्म दिवस मनाया

मुजफ्फरनगर। व्यापारियों ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का जन्म दिवस मनाते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना के साथ ही स्वस्थ और यशस्वी जीवन के लिए परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की तथा मिष्ठान बांटकर खुशी का इजहार किया गया।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के कैंप कार्यालय शामली रोड पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के आबकारी व मद्य विभाग के मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल का जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल, प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी, अध्यक्ष सर्राफा एसोसिएशन पवन वर्मा, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल, नगर युवा अध्यक्ष मयंक गोयल, जिला युवा उपाध्यक्ष भूपेंद्र गोयल द्वारा केक काटने के साथ ही मिष्ठान वितरित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष व आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की गई।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता की शिकायत पर पालिका ने हटवाया अस्थाई अतिक्रमण

प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल व प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह ने कहा कि आज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल का जन्म दिवस उत्तर प्रदेश के हर जिले में संगठन के पदाधिकारियों एव व्यापारियों द्वारा धूमधाम के साथ मनाया गया है। नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी व पवन वर्मा ने कहा कि प्रदेश भर के व्यापारियों की किसी भी समस्या के लिए हमेशा अग्रसर रहने वाले आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के जन्मदिवस पर समस्त पदाधिकारियों द्वारा उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए उनको शुभकामनाएं प्रेषित की गई। जन्म दिवस समारोह में संगठन के नगर उपाध्यक्ष शिवकुमार सिंघल, सुशील सिंघल, पंकज जैन, अनिल सिंघल, हरिओम शर्मा, अभिलक्ष मित्तल, सुनील वर्मा, राकेश जैन, राहुल गोयल, कार्तिक गोयल, संदीप पुंडीर, गौरव जैन, अतुल गोयल, पराग अग्रवाल, अध्यक्ष एसडी मार्किट दुर्गा मंदिर इकाई विक्की अरोरा सहित अनेकों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  जानसठ में युवक ने टायरों की दुकान में की आत्महत्या

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  शिवरात्रि को लेकर प्रशासन अलर्ट, बैठक के बाद डीएम-एसएसपी ने किया भ्रमणजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »