बसपाइयों ने मनाई अम्बेडकर जयंती, सपा सांसद हरेन्द्र मलिक ने किया माल्यार्पण

मुजफ्फरनगर। बसपा के द्वारा महावीर चौक स्थित कार्यालय पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती मनाई। इस दौरान आयोजित विचार गोष्ठी में नेताओं ने डॉ. अम्बेडकर के मिशन और विजन को जन-जन तक पहुंचाते हुए उनके सामाजिक समरसता के संघर्ष पर चलकर सर्व समाज को जोड़ने का संकल्प लिया तो वहीं सपाइयों ने भी कार्यालय पर एकत्र होने के बाद पार्टी के सांसद हरेन्द्र मलिक के साथ डॉ. अंबेडकर स्मारक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

जनपद में सोमवार को डॉ. अम्बेडकर जयंती मनाने के लिए पूरा उल्लास नजर आया। इस दौरान बसपा के महावीर चौक स्थित कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ, इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के मण्डल सहारनपुर के कोर्डिनेटर कमल राज सिंह उपस्थित हुए। जिलाध्यक्ष रविन्द्र गौतम ने मुख्य अतिथि सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। सभी ने मिलकर बाबा भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके सामाजिक न्याय व्यवस्था और भेदभाव को मिटाने के लिए किए गए संघर्ष को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्श अपनाकर शिक्षा का मार्ग ही अपनाने पर जोर दिया।

इसके साथ ही मुख्य अतिथि मण्डल कोर्डिनेटर कमल राज सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि कार्यकर्ता डॉ. अम्बेडकर के जीवन संघर्ष के साथ ही समाज के उत्थान के उनके मिशन और विजन को जन जन तक पहुंचाने के लिए जुट जायें और उनकी सामाजिक समरसता की नीति का प्रचार प्रसार करते हुए सर्वसमाज को पार्टी से जोड़ने का काम करें। इसके बाद बसपा नेताओं ने कोर्ट रोड स्थित डॉ. अम्बेडकर समारक पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया। इस दौरान मण्डल कोर्डिनेटर कमलराज सिंह के साथ ही जिला प्रभारी सतीश कुमार रवि, श्रीपाल सिंह पाल, जिला संयोजक कुलवीर पाल, मनोज कुमार, प्रेमचंद गौतम और जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  दो भाइयों की मौत से गुस्साये ग्रामीणों ने जाम किया दिल्ली-पौड़ी हाईवे

सपा कार्यालय पर भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर जयंती मनाई। इसी बीच पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद हरेन्द्र मलिक ने कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. अम्बेडकर स्मारक कचहरी गेट पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके जीवन दर्शन को आत्मसात करने का आह्नान किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो सामाजिक समानता के प्रबल पक्षधर रहे। भेदभाव के खिलाफ हमेशा ही उन्होंने आवाज उठाई और संघर्ष किया। उनके द्वारा रचित संविधान ही आज आम जनता की आवाज बना हुआ है, उसको मिटाने का काम कुछ लोग कर रहे हैं, लेकिन बाबा साहेब के संविधान ने ही भारतीय को सामाजिक और धार्मिक स्वतंत्रता और अधिकार देने का काम किया है। ये मिटाया नहीं जा सकता है। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने सीएम योगी को भेंट किया मुजफ्फरनगर का गुड

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  गली में टूटा पड़ा था तार, करंट

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  शहर में अवैध ई-रिक्शाओं के खिलाफ शनिवार से शुरू होगा बड़ा अभियानफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शनिवार को टाउनहाल में वाल्मीकि महापंचायतइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने विरोध किया तो

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  दो भाइयों की मौत से गुस्साये ग्रामीणों ने जाम किया दिल्ली-पौड़ी हाईवेलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार,

Read More »