दस-दस साल पुराने मुकदमों में फरार आरोपियों को दबोचा

मुजफ्फरनगर। एसएसपी डीआईजी अभिषेक सिंह के द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान की कड़ी में पुराने मुकदमों में जमानत के बाद फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूरे जिले में पुलिस दिन रात कार्यवाही कर रही है। इसी के तहत तितावी पुलिस ने वारंटियों को दबोचकर उनको जेल भेजा है। इस अभियान में पुलिस ने सात वारंटियों को गिरफ्तार किया, जिनमें कई दस-दस साल पुराने मुकदमों में फरार चल रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि की 20वीं किश्त

क्षेत्राधिकारी फुगाना सुश्री ऋषिका सिंह ने बताया कि एसपी देहात आदित्य बंसल के नेतृत्व में तितावी थानाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने क्षेत्र में वारंटियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया। इस कार्यवाही के दौरान थाना तितावी पुलिस द्वारा बुधवार को 07 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार वारंटियों में शिव सिंह पुत्र महावीर सिंह निवासी ग्राम नंगलापिथौरा भी शामिल है, जोकि साल 2014 में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहा था। इसके अलावा आशु पुत्र मजरू निवासी कस्बा बघरा, भगत सिंह उर्फ जितेन्द्र पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम अमीरनगर, देवेन्द्र पुत्र बलजोर सिंह निवासी ग्राम अटाली, रामकुमार पुत्र तोफा निवासी ग्राम नूनाखेड़ा, सहाब सिंह पुत्र महावीर सिंह निवासी ग्राम नंगला पिथौरा और पप्पू उर्फ धर्मेन्द्र पुत्र हरपाल निवासी ग्राम ढिंढावली थाना तितावी शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें:  गौशाला में गौकशी पर प्रधान सहित 125 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *