एमएमसी टाइटंस ने जीएनसीसी को हराकर दर्ज की दूसरी जीत

मुजफ्फरनगर। जनपद की क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक प्रमुख मंच और माध्यम के रूप में आकर्षण का केन्द्र बन रहे मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट एमपीएल टी-20 के तीसरे दिन बुधवार को एमएमसी टाइटंस और जीएनसीसी के बीच मैच हुआ, जिसमें एमएमसी टाइटंस ने टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। बीते दिन टाइटंस को बिन्दल स्ट्राइकर्स ने शिकस्त दी थी, लेकिन आज यह टीम टूर्नामेंट में जीत के साथ वापसी करने में सफल रही है।

स्थानीय चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान पर हो रहे एमपीएल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन एमएमसी टाइटंस और जीएनसीसी के बीच मुकाबला हुआ। टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी जीएनसीसी की टीम के सलामी बल्लेबाजों अनिवेश और करण ने पहली विकेट के लिए 58 रन बनाए। मौहम्मद नफीस ने करण को 31 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर जीएनसीसी को पहला झटका दिया। सचिन के 48 और प्रियांश के 36 रनों की बदौलत 20 ओवर में जीएनसीसी ने 172 रन बनाकर एक सटीक और गंभीर लक्ष्य एमएमसी टाइटंस को दिया।

एमएमसी टाइटंस की ओर से दीपक राणा ने 51 और ओनिक राणा के 68 रनों के साथ ही )तिक के शानदार 22 रन एमएमसी टाइटंस की जीत की गाथा लिखने वाले साबित हुए। इन बल्लेबाजों ने अपनी शानदार पारियों में बेहतरीन रन स्कोर बनाकर एमएमसी टाइटंस की जीत आसान कर दी। समापन समारोह में गौरव स्वरूप, करण स्वरूप, संजय शर्मा उपस्थित रहे। सर्वाधिक स्कोर करने वाले ओनिक को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। सचिन शर्मा को फाइटर ऑफ द मैच और )तिक को बेस्ट फिल्डर का पुरस्कार प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। इस मैच में मोहम्मद आदिल रजा, रवि कौशिक निर्णायक की भूमिका निभाई शाहिद ने थर्ड अंपायर के रूप में उपस्थित रहे, ऑनलाइन स्कोरिंग पलक शर्मा ने की। इस अवसर पर मुज़फ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन से चेयरमैन भीम कंसल, अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, सचिव मनोज पुंडीर, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, उपाध्यक्ष कुशल पाल सिंह, इंदर माथुर, योगेंद्र मलिक, संयुक्त सचिव ओमदेव सिंह, रोहित चौधरी, विकास राठी, अरविंद भारद्वाज, रोहन त्यागी, अरशद आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  FIR पर बोले सपा विधायक पंकज मलिक-हम न डरेंगे, न ही दबेंगे, मजबूती से लडेंगे

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  पालिका की पहलः बालाजी जयंती शोभायात्रा बनी ‘जीरो वेस्ट इवेंट’ की मिसालस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  अवैध पशु तस्करी का भंडाफोड़, 14 पशुओं समेत दो पिकअप बरामदवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  शोक सभा में समाजसेवी प्रमोद कुमार जैन को भावपूर्ण

Read More »