राजकीय पुस्तकालय परिसर आर ओ वाटर कूलर का लोकार्पण

मुजफ्फरनगर। गर्मी के मौसम में राजकीय पुस्तकालय में पुस्तकों से ज्ञान अर्जित करने आने वाले लोगों को शीतल जल की उपलब्ध के लिए बुधवार को आरओ वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया। यह वाटर कूलर जनपद की प्रतिष्ठित साहित्यकार विजया गुप्ता ने अपनी बड़ी बहन साहित्यकार स्वर्गीय मीरा भटनागर की पुण्य स्मृति में राजकीय पुस्तकालय को दान किया गया।

राजकीय पुस्तकाल परिसर में बुधवर को हुए लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश श्रीवास द्वारा साहित्यकार विजया गुप्ता को शॉल ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया और उनका इस नेक कार्य के प्रति आभार व्यक्त किया गया। बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार और वरिष्ठ साहित्यकार और समाजसेवी कीर्तिवर्धन अग्रवाल द्वारा इस सामाजिक कार्य के लिये विजया गुप्ता को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। पुस्तकालय अधीक्षक डॉ. रणवीर सिंह ने कहा कि अन्य व्यक्तियों को भी इस कार्य से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने भी विजया गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आर ओ वाटर कूलर से राजकीय पुस्तकालय में आने वाले/पढ़ने वाले एवं आम जन लाभान्वित होंगे। कार्यक्रम में जिला समन्वयक आशीष द्विवेदी, अजय कुमार, अमित कुमार, विनोद कुमार, सुशील वर्मा, कपिल कुमार, अनिल कुमार, बालेंद्र सिंह, प्रदीप शर्मा, संजीव सिंह एवं अविनाश कुमार की उपस्थिति रही। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 102 रोगियों को मिला लाभ

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  पीडीए समीकरण साधेगी सपा, अपना दल की अध्यक्ष के नाम पर भी विचारस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  पिता ने किया अपने चार बच्चों का कत्ल… घर में फैला था खून ही खूनवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  राशन डीलर खा गया खाद्यान्न, लाइसेंस निलंबित, मुकदमा हुआ

Read More »