बैंक प्रबंधक के किराए के घर में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

मुजफ्फरनगर। अपनी पत्नी के साथ द्वारिकापुरी की एक कालोनी में किराए के मकान में रह रहे बैंक प्रबंधक आयुष वर्मा के मकान में आग लग जाने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों की सूझबूझ से आग ने विकराल रूप धारण नहीं किया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने के कारण कालोनी में अफरा तफरी का आलम बना रहा। घटना के दौरान मकान बंद था, बैंक प्रबंधक और उनकी पत्नी ही यहां रहते हैं, दोनों यहां से बाहर गये हुए थे।

प्राप्त समाचार के अनुसार शनिवार की सुबह बैंक मैनेजर के फ्लेट में आग लगने से सौफा, बेड, और कीमती सामान जलकर कर राख़ हो गया। पति और पत्नी शनिवार को सुबह किसी काम से कॉलेज में गए थे तभी फ्लैट में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। सोसाइटी वालों ने इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड और दंपति को दी। मौके पर पहुंचे वर्मा दंपति के होश उड़ गए। पूरा मामला नई मंडी थाना क्षेत्र के द्वारकापुरी स्थित ओम रेजिडेंसी का है। जहाँ पर वर्मा दंपति पिछले 8 महीने से सेकंड फ्लोर पर किराए के फ्लेट में रह रहे थे। फ्लैट किराएदार आयुष वर्मा मूल रूप से जनपद मेरठ के रहने वाले हैं और अब इंडियन ओवरसीज बैंक पुरकाजी ब्रांच में मैनेजर के पद पर तैनात है। दंपति अकेले ओम रेजिडेंसी सोसायटी में किराए पर रहते है। फ्लैट में आग लगने से घर का सभी फर्नीचर और जरूरी सामान जलकर राख हो गया।

अग्निशमन अधिकारी आरके यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी। तुरंत दो गाड़ियों सहित मैं मौके पर पहुंचा, और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद फ्लैट में ऊपर चढ़कर आग पर काबू पाया गया उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगना सामने आया है। जांच की जा रही है कि क्या कारण रहे। उन्होंने कहा कि आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। उन्होंने कहां की फ्लैट था इसीलिए सबसे पहले गैस के सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकल गया। जिससे बड़ा हादसा ना हो सके, उन्होंने कहा कि फिलहाल आग कों बुझा दिया गया है। अभी जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मोदी-योगी की सरकारों में मिला महिलाओं को सम्मानः सुनीता बालियान

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  नरेश टिकैत ने किया सिंधु जल संधि रोकने का विरोधस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मोदी-योगी की सरकारों में मिला महिलाओं को सम्मानः सुनीता बालियानवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  टांडा माजरा हत्याकांड में शामिल शातिर बदमाश मुठभेड़ में

Read More »