भाजपा नेता नीतिश मलिक के होटल पर नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग

मुजफ्फरनगर। भाजपा के युवा नेता नीतिश मलिक के दून हाईवे पर स्थित होटल पर कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने घुसकर हथियारों के बल पर दहशत का नंगा नाच किया। उन्होंने होटल में घुसने के बाद गाली गलौच करते हुए जमकर फायरिंग की और होटल मालिक के सिर में गोली मारकर हत्या करने की धमकी देते हुए बेखौफ अंदाज में हथियार लहराते हुए फरार हो गये। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हड़कम्प मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फुटेज को कब्जे में लेने के साथ ही बदमाशों की पहचान के लिए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पचेंड़ा बाईपास दिल्ली देहनादून हाइवे पर भाजपा के युवा नेता नितीश मलिक का संगम होटल है। यहां पर हथियारबंद बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी और होटल में मौजूद लोगों के बीच दहशत का माहौल पैदा हो गया। यह वारदात उस समय हुई जब संगम होटल पर कुछ लोग खाना खा रहे थे। अचानक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए कुछ बदमाश वहां पहुंचे। इन बदमाशों ने अपने मुंह पर रुमाल बांध रखा था, जिससे उनकी पहचान छिपी रहे। इसके बाद उन्होंने हथियार निकालकर होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी के दौरान बदमाशों ने धमकी भी दी कि अगली गोली होटल मालिक नितीश मलिक के माथे में मारी जाएगी। फायरिंग के समय होटल में कई लोग मौजूद थे, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं।

अचानक हुई गोलीबारी से वहां अफरा-तफरी मच गई। खाना खा रहे लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित जगह की तलाश में इधर-उधर भागते नजर आए। इस घटना ने न केवल होटल के ग्राहकों, बल्कि आसपास के इलाके में भी डर का माहौल पैदा कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सबसे पहले सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसमें दो बदमाश फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन रूमाल बंधा होने के कारण उनके चेहरे साफ नहीं दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने यह फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। होटल मालिक नितीश मलिक व उनके पिता के साथ ही घटना के समय वहां पर मौजूद कर्मचारियों से भी पूछताछ की। सीओ मण्डी रूपाली राव का कहना है कि भाजपा नेता के होटल पर फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास बदमाशों ने किया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बदमाश स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए थे और फायरिंग के बाद उसी गाड़ी से धमकी देते हुए फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें:  योगी सरकार के मंत्रियों अनिल कुमार और सोमेन्द्र तोमर ने किया रोजगार मेले का शुभारंभ

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  बुढ़ाना में अलसुबह सड़क हादसा, दो ट्रक चालकों की मौतस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  योगेश शर्मा का भाकियू में बढ़ा कद, मंडल प्रभारी बनेवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  योगेश शर्मा का भाकियू में बढ़ा कद, मंडल प्रभारी

Read More »