एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना वार्षिक परीक्षा परिणाम दिवस, टॉपर बच्चे हुए सम्मानित

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में हुए वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषणा के कारण हर्ष और उल्लास का वातावरण बना रहा। विद्यालय के इस वार्षिक परीक्षा परिणाम दिवस पर कक्षाओं में टॉपर रहे बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शैक्षणिक वर्ष में बच्चों द्वारा किये गये कार्य और गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। वार्षिक परीक्षा और प्रदर्शनी में विभिन्न कार्यों के अन्तर्गत अपने बच्चों की सफलता को देखकर उनके अभिभावकों की खुशी भी देखते ही बनती थी। माता-पिता के साथ बच्चों ने इस अवसर को यादगार बनाने के लिए सेल्फी भी ली।

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक परीक्षा परिणाम दिवस मनाया गया। वार्षिक परीक्षा मूल्यांकन के उपरांत बच्चों को विद्यालय में उनका कक्षावार वार्षिक परिणाम जारी किया गया। इसमें कक्षाओं में प्रथम तीन स्थानों पर आने वाले छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वार्षिक परीक्षा परिणाम दिवस पर विद्यार्थियों में उत्साह का वातावरण बना हुआ था। इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावक एवं माता-पिता भी मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों के प्रदर्शन पर उनके साथ ही उनके माता-पिता और शिक्षक व शिक्षिकाओं को भी बधाई देते हुए कहा कि यह बच्चों की पूरे साल की मेहनत का परिणाम है। उनके परिणाम को निखारने में शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ ही उनके अभिभावकों का सहयोग और योगदान भी रहता है। उन्होंने बच्चों को जीवन में अनुशासन और ईमानदारी के साथ ही लक्ष्य निर्धारित कर चलने की सीख दी और उत्कृष्ट परिणाम से वंचित रहे छात्र-छात्राओं को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहर को दी स्वच्छ हवा की सौगात


इसके साथ ही विद्यालय में शैक्षणिक वर्ष में कक्षाओं में कराई गई विभिन्न गतिविधियों के आधार पर विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी भी लगाई गई, इसमें बच्चों के द्वारा वर्षभर में तैयार किये गये विभिन्न मॉडल प्रदर्शित किये गये, जिनका प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग के साथ बच्चों के माता पिता ने भी अवलोकन करते हुए उनको प्रोत्साहित किया। वार्षिक परीक्षा दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में कई सेल्फी प्वाइंट भी बनाये गये थे, जहां बच्चों ने अपने माता पिता और शिक्षक व शिक्षिकाओं के साथ अपने वार्षिक परिणाम की घोषणा के इस दिन को अविस्मरणीय बनाने के लिए सेल्फी भी ली। वार्षिक परीक्षा दिवस पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका के क्वार्टरों में बाहरी की तलाश में सत्यापन शुरू

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई कार, दो युवकों की मौतस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  खतौली में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा, मिठाई को किया नष्टवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मेरठ ड्रग तस्कर सुरंग कांड: 530 ग्राम चरस के

Read More »