अलविदा जुमा पर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसएसपी ने किया भ्रमण

मुजफ्फरनगर। इस्लाम धर्म के पवित्र माह रमजान में अलविदा जुमे की नमाज शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुई। जिले में नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। एसएसपी और डीएम सहित तमाम पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ सड़कों पर उतरे थे। फोर्स के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए लोगों से मिलकर सहयोग की अपील की। वहीं अलविदा जुमे की नमाज के दौरान मुस्लिमों ने देश में अमन, घर परिवार में सुख और सुकून के साथ ही फलस्तीन के मुस्लिमों की हिफाजत के लिए भी दुआ की।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में मुर्दा हो गया जिंदाः ढाई बीघा जमीन का कराया फर्जी बैनामा

शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज के साथ ही इस्लाम धर्म के पवित्र माह रमजान ने इस साल के लिए विदा ले ली है। इसके साथ ही लोगों ने अब अपने घरों में ईद उल फितर की तैयारियों को अंतिम रूप देने शुरू कर दिया है। घरों में ईदी का दौर शुरू हो चुका है। वहीं बाजारों में भी खरीदारी बढ़ रही है। शुक्रवार को सवेरे से ही मुस्लिम मौहल्लों और इलाकों में भारी चहल पहल का नजारा नजर आया। अलविदा जुमे की नमाज के लिए पुलिस प्रशासन ने भी अहतियात बरती और दिन निकलने के साथ ही पुलिस व अन्य अधिकारी फोर्स के साथ भ्रमण करते नजर आये।

डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी डीआईजी अभिषेक सिंह भी फोर्स को लेकर शहर में भ्रमण पर निकले, उन्होंने खालापार शहीद चौक पर स्थित मस्जिद फक्करशाह पहुंचकर जिम्मेदार लोगों से मुलाकात की। इस दौरान एसएसपी ने कहा कि अलविदा जुमे की नमाज करीब 1200 मस्जिदों में नमाज हुई है। इन पर सुरक्षा के तहत पांच कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ निगरानी की गई है। सड़कों पर नमाज को लेकर हिदायत दी गयी थी। इसलिए मस्जिदों के बाहर नमाज अदा करने से मुस्लिमों ने परहेज किया। शांतिपूर्वक नमाज सम्पन्न हुई है। वहीं जनपद भर में मिश्रित आबादी वाली मस्जिदों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस फोर्स अलर्ट रहा। मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज को लेकर मुस्लिमों में भारी उत्साह नजर आया। रोजेदारों ने सदका खैरात किया और नमाज के बाद सभी ने मिलकर देश में अमन तथा चौन की दुआ के साथ ही अपने मरहुमीन को दुआ ए मगफिरत कर सवाब पहुंचाया। कब्रिस्तान भी लोग भारी संख्या में पहुंचे। 

इसे भी पढ़ें:  नाबालिग की हत्या का खुलासा: मां और किरायेदार के बीच थे अवैध संबंध, वीडियो बनाने पर लड़की को दिया था दवा की जगह जहर

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  जीएसटी अनियमितता के मामले में उद्योगपति पर कार्यवाहीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  सरकार का फरमान, जुमा 2.30 बजे पढ़ेंगे मुसलमानवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  पत्नी ने आशिक संग बुनी हत्या की साजिश! 11

Read More »