होली पर रंजिशन युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, आरोपी को पुलिस ने मारी गोली

मुजफ्फरनगर। होली पर्व के अवसर पर फाग के दिन जब लोग रंग और गुलाल उड़ाकर भाईचारे के रंगों को मजबूत कर रहे थे, इसी बीच खतौली थाना क्षेत्र के एक गांव में खून की होली खेली गई। रंजिश के दौरान एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने कुछ ही देर में हत्यारोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

जंधेडी जाटान गांव में होली पर्व पर किसी बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने गांव निवासी दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि पुरानी रंजिश के चलते चाकू मारा गया है। पुलिस ने आरोपी युवक के विरु( केस दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  सामूहिक विवाह-42 जोड़े नवजीवन में करेंगे मंगल प्रवेश

गांव जंधेडी जाटान निवासी प्रवीण उर्फ गुड्डू पुत्र रणपाल व रोहित पुत्र चमन गांव निवासी अरुण पुत्र ताराचंद के साथ होली खेल रहे थे। होली खेलने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें अरुण ने प्रवीण और रोहित पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल हुए दोनों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने प्रवीण को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल को रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीम बनाई। कोतवाल बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए फलावदा रोड पर चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां पर आरोपी युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर आरोपी खेत में छिपने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने तमंचे से फायर कर दिया जिसमें पुलिस टीम बाल बाल बची। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा व चाकू बरामद कर लिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अरुण पुत्र ताराचंद के विरु( हत्या का केस दर्ज कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  राजबीर टीटू पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *