मंत्री आवास से लेकर डीएम की कोठी तक खूब उड़ा रंग-गुलाल

मुजफ्फरनगर। होली के उत्सव की खुमारी जनपद में ऐसी छाई की हर कोई इस रंगोत्सव के रंगों में सराबोर नजर आया। जनपद में आम और खास राजा और प्रजा सभी बंदिशों को भुलाकर एक दूसर के गले मिले तो सौहार्द्र और भाईचारे के रंगों ने एक नया की तराना पेश किया। जनपद में मंत्री आवास से लेकर डीएम की कोठी तक होली के रंगों से आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश देने का काम किया गया। जो भी कोई यहां पहुंचा, वो मस्ती के रंगों से रंगीन हो गया। नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का आवास हो या सांसद हरेन्द्र मलिक की घर, मंत्री अनिल कुमार की हवेली हो या मंत्री कपिल देव का आशियाना, पूर्व मंत्री संजीव बालियान का गांव हो या पुलिस कमांडर का कमांड हाउस, सभी स्थानों पर होली के हुरियारों का उत्साह देखते ही बनता था।

गुरूवार को होलिका दहन के पश्चात शुक्रवार को जनपद में होली का फाग धूमधाम और अपने परम्परागत अंदाज में लोगों ने एक दूसरे को मौहब्बत और भाईचारे के रंगों से सराबोर करते हुए मनाया। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के अंकित विहार स्थित आवास पर सवेरे से ही रालोद और भाजपा नेताओं के साथ ही समर्थकों और आम जनमानस के पहुंचने का दौर शुरू हो गया था। यहां पर मंत्री ने सभी को रंग गुलाल लगाकर उनका स्वागत किया और गुजिया खिलाकर बधाई दी। यहां पर मंत्री सभी के गले मिले और आपसी सद्भाव को मजबूत बनाने का संदेश दिया।

यूपी सरकार में ही व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल के गांधीनगर स्थित आवास पर इस बार भी होली खास धूमधाम वाली ही रही। यहां पर मंत्री कपिल देव होली की उमंग, उत्साह और उल्लास की त्रिवेणी में ऐसे समाहित हुए कि उनका तन और मन पूरी तरह से रंगा नजर आया। यहां पानी की बौछारों और गुलाल के रंगों के बीच सभी ने जमकर होली मनाई।

सांसद हरेन्द्र मलिक के आवास पर भी होली की पूरी धूम रहे, यहां सांसद हरेन्द्र मलिक ने अपने पुत्र चरथावल विधायक पंकज मलिक के साथ अपने समर्थकों के बीच रहकर होली का उत्सव मनाया तो वहीं नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के पटेलनगर स्थित आवास पर भी होली खास रही।

यहां पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप उनके पति वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप और युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, व्यापारी नेता शलभ गुप्ता, जनार्दन विश्वकर्मा आदि ने पालिका सभासदों, व्यापारियों और आम लोगों के साथ मिलकर होली मनाई और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया। इतना ही नहीं यहां डीजे की धुन पर लोगों ने जमकर डांस किया और पूरे माहौल में उत्साह बना दिखाई दिया।

पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने पहले अपने पैतृक गांव कुटबी में रहकर ग्रामीणों और परिवार के लोगों के साथ होली मनाई, इसके बाद वो अपना काफिला लेकर क्षेत्र में निकल पड़े। गांव गढ़ी नौआबाद में वो रालोद विधानमंडल दल के नेता बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान के आवास पर पहुंचे और उनके साथ होली खेली। इसके साथ ही उन्होंने मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले गांवों हडोली, भौराकला, शिकारपुर, आदमपुर, ढिंडावली सैनी, बसीकलां, काकड़ा, हरसौली, करवाडा, कुटबा-कुटबी, कस्बा सिसौली और कस्बा शाहपुर में दुलहेंडी पर्व के अवसर पर ग्रामीणों के बीच पहुंचकर पूरे उत्साह के साथ होली खेली। इसके साथ ही एसएसपी अभिषेक सिंह और डीएम उमेश मिश्रा ने भी अपने अपने सरकारी आवासों पर होली मिलन रंगोत्सव का आयोजन किया। यहां पर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ ही मीडिया कर्मियों और कर्मचारियों के अलावा आम जनमानस ने पहुंचकर अधिकारियों को रंग गुलाल लगाते हुए होली पर्व के उत्साह का चरम पर पहुंचाने का काम किया।

इसे भी पढ़ें:  बेहड़ा थ्रू में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका मिला शव



Also Read This

पूर्व मंत्री के बेटे पर रहमोकरम में सवालों में फंसी मुजफ्फरनगर पुलिस ने दी सफाई

मां-बेटी से छेड़छाड़ में वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा, परिजनों के आरोपों पर एसपी सिटी ने दी सफाई, कहा-गंभीर एक्शन लिया मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में देर रात के समय घर के बाहर पाॅश कालोनी नई मंडी में टहल रही युवती और उसकी मांग के साथ हुई छेड़छाड़ की एक घटना ने कानून-व्यवस्था और पुलिस की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। आरोपियों की पहचान और उनकी राजनीतिक रसूख वाली पहुंच के दबाव में हाईप्रोफाइल मामले में उनको त्वरित जमानत ने पूरे मामले को राजनीतिक रंग दे दिया, जबकि पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर असंतोष में नजर आया। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे

Read More »
UP IAS transfer list 2026

UP IAS transfer: सहारनपुर-शामली समेत 15 जिलों के DM बदले

UP IAS transfer list 2026लखनऊ:UP IAS transfer के तहत उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। राज्य सरकार ने 40 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में सहारनपुर, शामली, आगरा, बुलंदशहर समेत कई जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है। उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया। सरकार ने करीब 40 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में 15 जिलों के जिलाधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है, जबकि कुछ अफसरों को सचिवालय और महत्वपूर्ण विभागों में नई तैनाती दी गई है। इसे भी पढ़ें:  डीएम उमेश मिश्रा पुरकाजी के सरकारी स्कूल में स्मार्ट क्लास

Read More »

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 44 ASP के तबादले, ‘लेडी सिंघम’ श्रेष्ठा ठाकुर ATS में

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 44 एडिशनल एसपी (ASP) के तबादले कर दिए हैं। इस महत्वपूर्ण सूची में 33 ऐसे अधिकारी भी शामिल हैं, जिन्हें हाल ही में डिप्टी एसपी (DSP) से एडिशनल एसपी पद पर पदोन्नति मिली थी। ​तबादला सूची सामने आने के बाद नोएडा, कानपुर और लखनऊ जैसी अहम इकाइयों में नई तैनातियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई ऐसे अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है जो अपने कामकाज के तरीके को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। ​श्रेष्ठा ठाकुर को मिली ATS लखनऊ की जिम्मेदारी इस यूपी पुलिस तबादला सूची में सबसे ज्यादा चर्चा बागपत

Read More »
उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को राहत, जीरो बैलेंस पर 3 दिन तक नहीं कटेगी बिजली।

यूपी में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: जीरो बैलेंस पर तुरंत नहीं कटेगी बिजली | UP Smart Meter News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर उठ रहे सवालों और उपभोक्ताओं की शिकायतों के बीच सरकार ने राहत वाला फैसला लिया है। अब जीरो बैलेंस होते ही बिजली सप्लाई तुरंत बंद नहीं होगी। ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने विभागीय अफसरों को निर्देश दिए हैं कि 2 किलोवाट तक के भार वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन अधिकतम 3 दिन या 200 रुपये तक की सीमा तक बाधित न किया जाए। यह फैसला लखनऊ स्थित शक्ति भवन में हुई समीक्षा बैठक में सामने आया। बैठक में स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली, उपभोक्ता शिकायतें, बैलेंस खत्म होने के बाद होने वाली परेशानी और मीटर बदलने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा

Read More »
गाजियाबाद पुलिस एनकाउंटर में 4 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर।

गाजियाबाद एनकाउंटर: 4 साल की भांजी के रेपिस्ट मामा को यूपी पुलिस ने किया ढेर

गाजियाबाद (गाजियाबाद एनकाउंटर): उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जघन्य अपराध के एक आरोपी को मार गिराया है। अपनी ही 4 साल की सगी भांजी के साथ दुष्कर्म और हत्या करने वाले आरोपी मामा को पुलिस ने रविवार को एक एनकाउंटर (गाजियाबाद एनकाउंटर) में ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम के दो सिपाही भी गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए आरोपी की पहचान जसीम उर्फ छोटू के रूप में हुई है। इस खौफनाक वारदात के बाद से ही वह फरार था और यूपी पुलिस (UP Police) ने उस पर

Read More »