आगरा के व्यापारी से साइबर ठगी में मुजफ्फरनगर के दो सगे भाई गिरफ्तार

आगरा/मुजफ्फरनगर। महाराष्ट्र में बैठे साइबर ठगों ने युवती की मदद से आगरा के कमला नगर के व्यापारी धर्मेंद्र गुप्ता को जाल में फंसाकर 42.50 लाख की ठगी कर ली थी, युवती ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर व्यापारी से दोस्ती की थी। इसके बाद क्रिप्टोकरेंसी में रकम लगाने पर व्यापारी को कई बार बड़ा मुनाफा दिया और फिर मोटी रकम लगवाने का झांसा देकर पैसा हड़प कर लिया गया। इस साइबर ठगी में मुजफ्फरनगर का नाम भी जुड़ गया है। यहां के दो सगे भाई इन साइबर ठगों के गिरोह के सदस्य बताये गये हैं, जो युवती के सहारे मोटी रकम ऐंठते थे। इन दोनों भाइयों का रेस्टोरेंट का कारोबार और उनके बैंक खातों में पिछले एक माह में ही 5.50 करोड़ रुपये कई खातों से आये हैं, जो निकाल लिए गये। ये दोनों भाई जल्दी मालामाल होने के कारण इस साइबर ठग गिरोह का हिस्सा बने और नोएडा के एक एजेंट ने दिल्ली के परचून व्यापारी और मुजफ्फरनगर के रेस्टोरेंट संचालक दो भाइयों के खातों में रकम डलवाई थी। आगरा पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर यह खुलासा किया है।

इसे भी पढ़ें:  फसल बीमा योजना में सुधार की आवश्यकताः धर्मेन्द्र मलिक

एसीपी हरीपर्वत आगरा आदित्य सिंह ने बताया कि कमला नगर निवासी धर्मेंद्र गुप्ता के पास 19 जनवरी को फेसबुक पर अनु अरोरा नाम से एक युवती की फ्रेंड्स रिक्वेस्ट आई थी। उन्होंने उसे स्वीकार कर लिया। इसके बाद युवती ने चैटिंग शुरू कर दी। दोनों ने अपने मोबाइल नंबर भी साझा कर लिए। युवती ने खुद को फैशन डिजाइनर बताया और फिर दोनों के बीच लम्बी बातचीत होने लगी। दरअसल युवती साइबर ठगों के गिरोह की सदस्य थी। उसने व्यापारी को क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच दिया। पहले कम रकम लगवाई और वो रकम एक मोटे मुनाफे के साथ व्यापारी को वापस भी कर दी। इससे युवती उसका विश्वास जीतने में सफल हो गई और दोस्ती तथा व्यापार के बीच व्यापारी लालच में आ गए। बाद में मोटा मुनाफा बताकर 42.50 लाख ट्रांसफर करा लिए। व्यापारी को जब ठगी का पता चला देर हो चुकी थी। मामला साइबर थाने में पहुंचा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। जिन नंबर से काल हुए थे। वहीं जिन खातों में रकम गई थी, उन सभी की डिटेल निकलवाई गई।

इसे भी पढ़ें:  LOKSABHA ELECTION-एक वोट बदल सकता है देश की तकदीरः योगी

इसमें पता चला कि कॉल मुंबई, महाराष्ट्र से किए जा रहे थे। जिस नंबर से कॉल किए गए, उनसे दिल्ली, मुजफ्फरनगर और नोएडा के लोगों के पास भी कॉल जा रहे थे। पुलिस ने सभी की जानकारी जुटाई। इसके बाद चार लोगों को पकड़ लिया। इनमें तीन लोगों के खाते का इस्तेमाल रकम लेने में किया गया था। पुलिस ने पहाड़गंज, दिल्ली निवासी लखन सिंह, ग्रेटर नोएडा निवासी अनुज कुमार, मुजफ्फरनगर जनपद की अवध विहार कालोनी, मुजफ्फरनगर निवासी सगे भाई तरन कुमार और वतन कुमार को गिरफ्तार किया है। लखन का गाजियाबाद में परचून का कारोबार है। मुजफ्फरनगर के सगे भाई तरन और वतन के उत्तराखंड और मुजफ्फरनगर में रेस्टोरेंट हैं। अनुज कुमार ब्रेड सप्लाई काम करता है। अनुज ही मुंबई की युवती और एक अन्य के संपर्क में है। इस ठगी में फंसे रेस्टोरेंट संचालक भाई तरन और वतन कुमार का कहना है कि वह अपना खाता संचालित नहीं करते थे। उनका मैनेजर खातों में लेनदेन करता था। उन्हें धोखाधड़ी की रकम आने की जानकारी नहीं थी। मगर, खातों में आने वाले ओटीपी साइबर ठगों से कैसे पहुंच रहे थे? यह वो नहीं बता सके। आगरा पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि लखन सिंह, तरन कुमार और वतन कुमार के 2 खातों में पिछले एक महीने में 5.50 करोड़ से अधिक की रकम पहुंची थी। इस रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करके निकाल लिया गया। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आठ पॉश कालोनी, 12 हजार उपभोक्ता, 32 घंटे से बत्ती गुल

Also Read This

20 मई को दवा व्यापार बंद की तैयारी, सहारनपुर केमिस्ट एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। दवा कारोबार से जुड़े लंबित मुद्दों को लेकर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का रुख तेज कर दिया है। संगठन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद की पूर्व सूचना देते हुए सहारनपुर के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में एसोसिएशन ने साफ कहा है कि केंद्र और राज्य स्तर पर कई बार मांगें उठाने के बावजूद दवा व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े गंभीर विषय अब तक अनसुलझे हैं। इसी कारण देशभर के दवा विक्रेताओं में नाराजगी बढ़ रही है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, जिला सहारनपुर ने बताया कि वह ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स उत्तर प्रदेश (OCDUP) और राष्ट्रीय संस्था ऑल इंडिया

Read More »

देवबंद में मच्छरों, पानी और खराब फ्रीज की समस्या पर पालिका का एक्शन, सभासद ने बताई तैयारी

देवबंद। गर्मी का असर तेज होने के साथ ही शहर में मच्छरों की बढ़ती संख्या, बिजली कटौती के दौरान पानी की दिक्कत और कई स्थानों पर खराब पड़े सार्वजनिक ठंडे पानी के फ्रीज जैसे मुद्दे आम लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। इन्हीं समस्याओं को लेकर देवबंद नगर पालिका की ओर से राहत के इंतजाम शुरू कराने की जानकारी सामने आई है। नगर पालिका के सभासद डॉ. वाजिद मलिक ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि नगरवासियों को मच्छरों के प्रकोप से बचाने के लिए हर वार्ड में कीटनाशक दवा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जाएगी। उनके अनुसार यह अभियान मंगलवार से शुरू कराया जाना प्रस्तावित है, ताकि गर्मी और

Read More »

देवबंद के लालवाला जमीन विवाद में दो गिरफ्तार, पुलिस का दावा—हमले और कब्जे की कोशिश में थे शामिल

देवबंद। कोतवाली क्षेत्र के गांव लालवाला में जमीन के कब्जे को लेकर बीते दिनों हुए विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने बुधवार, 13 मई 2026 को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में शेर सिंह उर्फ शेरू और अक्षय शामिल हैं। दोनों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि यह मामला गांव में एक विवादित आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद से जुड़ा है। इसी विवाद ने 9 मई 2026 को हिंसक रूप ले लिया, जब कथित तौर पर

Read More »

देवबंद की नंदनी कुशवाह ने 98.8% अंक पाए, जिले में पहला स्थान

देवबंद। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित होते ही देवबंद के द दून वैली स्कूल में खुशी का माहौल बन गया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, छात्रा नंदनी कुशवाह ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। परिणाम सामने आने के बाद स्कूल परिसर में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच बधाइयों का दौर चलता रहा। विद्यालय के मुताबिक, इस बार कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। नंदनी कुशवाह के बाद अभिनव पुंडीर ने 97.2 प्रतिशत, खुशी ने 95.8 प्रतिशत, अंशिका माहेश्वरी ने 94.8 प्रतिशत और उत्कर्ष बंसल ने 93 प्रतिशत अंक हासिल किए। 21 विद्यार्थियों ने

Read More »

खतौली: स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार अवैध क्लीनिक सील

खतौली। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील तेवतिया के निर्देशों के अनुपालन में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपंजीकृत क्लिनिक, अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध विशेष सघन जांच अभियान चलाया गया अभियान के दौरान खतौली क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अवैध क्लीनिकों को सील कर दिया गया। ब्लॉक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने विभिन्न क्लिनिक, नर्सिंग होम, डेंटल सेंटर एवं पैथोलॉजी लैब की जांच की। जांच के दौरान संबंधित संचालकों से वैध पंजीकरण एवं शैक्षिक योग्यता संबंधी अभिलेख मांगे गए, लेकिन मौके पर कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नियमों

Read More »

खतौली: जावन में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, युवक घायल

खतौली। थाना क्षेत्र के गांव जावन में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दोनों पक्षों के अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया।जानकारी के अनुसार गांव निवासी अनुराग पुत्र नीरज कुमार किसी बात को लेकर हुए विवाद में घायल हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल अनुराग को उपचार

Read More »