सरकार का फरमान, जुमा 2.30 बजे पढ़ेंगे मुसलमान

मुजफ्फरनगर। इस साल होली को लेकर एक अजीब सी गरमी फिजां में घुली नजर आ रही है। रमजान का महीना और जुमे के दिन के साथ ही होली का पर्व आने के कारण पुलिस और प्रशासन सतर्क है और होली के हुड़दंग को थामने के लिए पहली बार जुमे की नमाज का वक्त कुछ मस्जिदों में बदलने का हुकुम जारी किया गया है। मुसलमानों के बीच सरकार के इस फरमान को लेकर खूब चर्चा हो रही है और मस्जिदों में पहुंचे संदेश को हर नमाज के बाद इमाम की तरफ से नमाजियों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी खूब निभाई जा रही है। होली के दिन जुमे की नमाज की व्यवस्था में जनपद में बाजार और मिश्रित आबादी वाली मस्जिदों में ही नमाज का वक्त बदलने की व्यवस्था की गई है। मुसलमान हाकिम के इस हुकुम को स्वीकार कर चुका है और बाजारों या मिश्रित आबादी वाली मस्जिदों के आसपास नमाज के दौरान विशेष सुरक्षा बंदोबस्त करने की आवाज भी अफसरों तक पहंुचाई जा रही है।

बता दें कि इस साल होली का पर्व यानि की फाग 14 मार्च के दिन है। ऐसे में मुस्लिमों का पवित्र माह रमजान चल रहा है और होली के फाग के दिन जुमा है। रमजान के जुमे की नमाज को लेकर मुस्लिमों में विशेष उत्साह और आस्था बनी रहती है। इस कारण मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ती है। इसी दिन होली पर हुरियारों की टोलियां भी रंगों गुलाल उड़ाते हुए यहां से वहां घूमती है और खूब मस्ती का आलम बना रहता है। होली का फाग और जुमे की नमाज का टकराव कानून व्यवस्था की स्थिति को न बिगाड़ दे, इसी को लेकर पूरे प्रदेश में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसके सम्बंध में जनपद में भी लगातार थानों में शांति समिति की बैठकों का दौर बना हुआ है। जिला स्तर पर भी पुलिस और प्रशासन के अधिकारी दोनों समुदायों के धार्मिक गुरूओं और अन्य लोगों के साथ मीटिंग कर होली और जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण व्यवस्था के साथ निपटाने में सहयोग मांगते हुए सख्त संदेश भी दे चुके हैं। इसी बीच एक संदेश भी पुलिस कर्मियों के जरिये मस्जिदों तक पहुुंचाया जा रहा है, जिसमें 14 मार्च को जुमे की नमाज का वक्त बदलने की बात कही जा रही है। मस्जिदों की इंतजामिया कमेटी सरकार का यह फरमान इमाम के जरिये नमाजियों तक पहंुचाने के लिए लगातार काम कर रही है। इस संदेश में यही कहा गया है कि जनपद में जहां भी बाजार और मिश्रित आबादी क्षेत्र में मस्जिद हैं और उनमें जुमे की नमाज होती है, ऐसी सभी मस्जिदों में 14 मार्च को जुमे की नमाज ढाई बजे ही अदा करने की व्यवस्था रहेगी। इसमें कई मस्जिद ऐसी भी हैं, जहां पर पहले से ही जुमे की नमाज का वक्त ढाई बजे ही मुकर्रर है, लेकिन जिन मस्जिदों में इससे पहले जुमे की नमाज होती है, उनमें यह नमाज होली के दिन ढाई बजे अदा होगी। इसके पीछे पुलिस और प्रशासन का मकसद यह है कि होली पर फाग की मस्ती का जोर दो बजे तक थम जाता है, भीड़ और उत्साह भी कम हो जाता है। ऐसे में नमाज के दौरान कोई अप्रिय घटना घटित होने की संभावना क्षीण रहेंगी। सूत्रों के अनुसार शहर के साथ ही जनपद में ऐसी 27 मस्जिदों की सूची मुस्लिम धर्मगुरूओं के साथ हुई वार्ता के बाद पुलिस द्वारा तैयार की गई है, जिनमें जुमे की नमाज 14 मार्च के दिन ढाई बजे अदा करने का फरमान दिया गया है। शहर की बात करें तो इनमें मीनाक्षी चौक पर मस्जिद तकिया शाह विलायत, रुड़की रोड पर मस्जिद गूलर वाली, मस्जिद इमली वाली, लोहिया बाजार हौज वाली मस्जिद, आबकारी रोड हौज वाली मस्जिद, ब्रहमपुरी मस्जिद, मस्जिद सादात हॉस्टल आर्य समाज रोड, मस्जिद नुमाइश कैम्प मेरठ रोड, मस्जिद पड़ाव वाली आदि शामिल हैं। मस्जिदों में जुमे की नमाज का वक्त बदलने को लेकर हालांकि पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई अधिकारिक बयान या आदेश जारी नहीं किया गया है। अफसर इस बारे में बात करने से भी बच रहे हैं। पुलिस या प्रशासनिक अफसरों की ओर से बस इतना ही कहा जा रहा है कि होली और जुमे की नमाज को देखते हुए जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए दोनों समुदायों के लोगों के साथ आपसी सहमति बनाकर काम किया जा रहा है। जो निर्णय लिये जा रहे हैं, वो सामाजिक तौर पर लोग आपसी सद्भाव बनाये रखने के लिए ले रहे हैं। 14 मार्च के दिन होली और जुमे को लेकर एक गोपनीय संदेश के साथ पुलिस और प्रशासन के द्व ारा यह साफ कर दिया गया है कि बाजार और मिश्रित आबादी वाली मस्जिदों में जुमे की नमाज एक समय ढाई बजे ही अदा की जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  किसान सोमवार को करेंगे रोहाना मिल पर तालाबंदी

बॉक्स….

जुमे की नमाज में बदलाव की गुंजाइश, सुरक्षा पर ध्यान देंः मुफ्ती जुल्फिकार

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश इमाम संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और मुफ्ती जुल्फिकार अली ने कहा कि शांति समिति की बैठक में एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी ने 14 मार्च को होली का फाग और रमजान के जुमे की नमाज होने को लेकर आपसी सहमति बनाकर जुमे की नमाज का समय परिवर्तित करने का एक प्रस्ताव रखा था। शरीयत में नमाज के लिए एक वक्त मुकर्रर किया गया है। जुमे की नमाज में वक्त बदलने की गुंजाइश भी शरीयत में दी गई है। तीन बजे से असर की नमाज का वक्त शुरू हो जाता है, इससे पहले पहले तक जुमे की नमाज अदा की जा सकती है। शहर में पड़ाव वाली मस्जिद में ढाई बजे जुमे की नमाज पहले से ही होती रही है। इसके साथ ही कई मस्जिदों में नमाज दो बजे या इसके बाद होती है। यह कोई मसला नहीं है। हमने पुलिस प्रशासन का संदेश इंतजामिया और इमामों तक पहुंचाने का काम किया है। पुलिस की ओर से भी मस्जिद के इंतजामिया से बात कर ली गई है। मुसलमान हमेशा ही सहयोग में साथ खड़ा रहा है, लेकिन हम प्रशासन से यही चाहते हैं कि जो मस्जिद बाजार या मिश्रित आबादी में हैं, होली के दिन वहां पर अतिरिक्त सुरक्षा बंदोबस्त किये जायें, ताकि शरारती तत्व कोई गड़बड़ी की स्थिति पैदा न कर पायें। दोनों समुदाय मिलकर अपने अपने धर्म के अनुसार नमाज और होली मनायेंगे। जो मस्जिद मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में हैं, वहां पर जुमे की नमाज अपने तय वक्त पर ही होंगी। कुछ मस्जिदों में नमाज अव्वल वक्त साढ़े बारह बजे के बाद अदा की जाती है। शहर काजी तनवीर आलम ने कहा कि हमने शांति समिति की बैठक में अपनी सभी बात रख दी थी। हम लगातार मुस्लिमों से होली के रंग वाले दिन आपसी भाईचारा बनाते हुए जुमे की नमाज अदा करने की अपील कर रहे हैं। उस दिन अवकाश रहेगा, ऐसे में बाजारों की मस्जिदों में जाने के बजाये अपने इलाकों की मस्जिदों में ही नमाज अदा करें तो बेहतर रहेगा। मिश्रित आबादी की मस्जिदों पर सुरक्षा व्यवस्था की हमारी मांग है।

इसे भी पढ़ें:  अशरफ की पत्नी जैनब के मकान पर चला बुलडोजर, पीडीए ने किया ध्वस्त, कई थानों की फोर्स और पीएसी तैनात रही

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  एसएसपी ने ट्रेफिक पुलिस कर्मियों को बांटे चश्मे, बोतल और कैपजनसंपर्क

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »