चरवाहों के डेरे पर डाका-बागोवाली में 5.50 लाख की भेड़-बकरियों को भरकर ले गये बदमाश

मुजफ्फरनगर। ग्राम बागोवाली में एक होटल के पास अपने भेड़ और बकरियों के साथ ठहरे पाल समाज के लोगों के डेरे पर आधी रात के बाद आधा दर्जन हथियार बंद बदमाशों ने धावा बोलकर बंधक बना लिया। लोगों के साथ मारपीट करते हुए हत्या की धमकी देकर उनको आतंकित करने के बाद बदमाश गाड़ी में 50 से ज्यादा भेड़ और बकरियां भरकर फरार हो गये। इस दौरान मौका पाकर चरवाहों ने इन बदमाशों के एक साथी को भाग दौड़ कर दबोच लिया। पुलिस के पहुंचने पर इस बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद फरार हुए बदमाशों की तलाश के लिए कार्यवाही शुरू कर दी है। पीड़ित चरवाहों ने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द उनका माल बरामद किया जाये।

जिला सहारनपुर के थाना गंगोह क्षेत्र के ग्राम लखनौती निवासी नितिन पाल पुत्र प्रमोद पाल ने रविवार को नई मंडी थाने में दी तहरीर में बताया कि वो अपने कुनबे के कुछ अन्य लोगों के साथ भेड़-बकरियां लेकर बागोवाली गांव के पास शिव होटल के समीप ही डेरा बनाकर रह रहे हैं। यहीं से बकरियों को चराने का काम करते हैं। दिन और रात में परिवार के लोग बारी-बारी से जानवरों की निगरानी करते रहते हैं। बीती रात अज्ञात बदमाशों ने उनके डेरे पर धावा बोल दिया और हथियारों तथा लाठी-डंडों के बल पर सभी को बंधक बना लिया। किसी ने विरोध किया तो उसकी बुरी तरह से पिटाई करते हुए गोली मारने की धमकी दी। सभी के हाथ पांव बांध दिये गये। इसके बाद गाड़ी में भेड़ और बकरियां भरकर ले गये। जब बदमाश फरार होने लगे तो किसी तरह से बंधनमुक्त परिवार के दो तीन सदस्यों ने एक बदमाश को भागकर दबोच लिया, जबकि उसके साथी भागने में सफल हो गये। पुलिस को सूचना दी तो मौके पर आये पुलिसकर्मियों ने पकड़े गये बदमाश को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गये। वहीं चरवाहों में शामिल मांगा पाल ने बताया कि वो डेरे पर कई लोग हैं और भेड़ बकरियों का पालकर बेचने का काम करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  खेतों की बिजली कटौती पर भाकियू ने किया प्रदर्शन

मांगा ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि डेरे पर बकरियों की निगरानी के लिए उसकी ड्यूटी रात्रि में 12 बजे के बाद की है। उसको भाई ने करीब 12 बजे सोते हुए उठाया था और वो डेरे में जानवरों के बेडे पर पहंुचकर निगरानी करने लगा था। मांगा के अनुसार करीब सवा बजे रात्रि में दो तरफ से तीन-तीन अज्ञात बदमाश उनके डेरे पर आये इनमें से एक ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटाकर खामोश रहने की हिदायत दी। इसके साथ ही उसके दूसरे साथियों ने डेरे पर सो रहे अन्य परिजनों को भी बंधक बना लिया। रस्सी से सभी के हाथ पांव बांधने के बाद इन बदमाशों ने गाड़ी मंगाकर उसमें करीब 15-16 बकरे व बकरियां और 35-36 भेड़ भर ली। इनके बच्चों को डेरे में ही छोड़ दिया गया। शोर मचाने का प्रयास किया तो लाठी और डंडों से पिटाई करते हुए गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। मांगा ने बताया कि जब बदमाश भागने लगे तो उन्होंने उनसे पीने के लिए पानी मांगा। इसमें दो बदमाश वहीं पर रुककर पानी का बंदोबस्त करने लगे। इसी बीच उनके मामा ने उनके हाथ खोल दिये और दोनों बंधनमुक्त हुए तो मामा ने एक बदमाश को दबोच लिया। बाकी सभी भाग गये। पकड़े गये बदमाश को पुलिस को सौंप दिया गया है। मांगा ने बताया कि चोरी गई भेड़-बकरियों की कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपये है।

इसे भी पढ़ें:  स्वास्थ्य विभाग की आशाओं ने प्रतिभा प्रदर्शन से सभी का दिल जीता

एसएचओ नई मंडी दिनेश बघेल ने बताया कि बागोवाली गांव में सहारनपुर के गांव लखनौती निवासी पाल समाज के कुछ लोग भेड़ बकरियों का डेरा लगाये हुए हैं। बीती रात वहां पर कुछ बदमाशों ने घुसकर जानवरों की चोरी कर ली। इन लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया था, जिसकी पहचान करण पुत्र राम किशन निवासी ब्रहमपुरी मेरठ के रूप में हुई है। मामले में पीड़ित की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में करण ने बताया कि उसने अपने करीब चार-पांच साथियों के साथ मिलकर यह घटना की है। सभी की जानकारी जुटा ली गई है। उनकी धरपकड़ के लिए थाने से टीम को लगाया गया है। जल्द ही इनको गिरफ्तार कर माल बरामद कर लिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हाईवे पर ट्रक में घुसी अर्टिगा, चार कपड़ा व्यापारियों की मौत

Also Read This

होलिका दहन 2026 की पूजा करते श्रद्धालु

होलिका दहन 2026: जानें सही नियम और शुभ मुहूर्त

होलिका दहन 2026 फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाएगा। यह पर्व केवल रंगों की होली का आरंभ नहीं है, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की कृपा से होलिका अग्नि में भस्म हो गई और प्रह्लाद सुरक्षित रहे। इसी घटना की स्मृति में होलिका दहन किया जाता है। होलिका की अग्नि को पाप, रोग और नकारात्मक ऊर्जा के नाश का प्रतीक माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजन करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तिथि और शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार 2

Read More »

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  नामचीन होटल

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हाईवे पर ट्रक में घुसी अर्टिगा, चार

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  स्वास्थ्य विभाग की आशाओं ने प्रतिभा प्रदर्शन से सभी का दिल जीताफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नवरात्रि के साथ मनेगा मन की बात के दस साल का जश्नइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार,

Read More »