पुरानी पेंशन बहाली के लिए सांसद हरेन्द्र मलिक को दिया ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के लिए आंदोलन चला रहे अटेवा पेंशन बचाओ मंच के पदाधिकारियों के साथ सभी विभागों के पंेशनधारियों ने रविवार को एकजुट के साथ आवाज उठाते हुए नगर में जुलूस निकाला और इसके बाद ये लोग प्रेमपुरी स्थित सपा राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद हरेन्द्र मलिक और चरथावल विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक पंकज मलिक के आवास पर पहुंचकर उनको अपनी मांगों के सम्बंध में ज्ञापन सौंपा और इस आंदोलन में उनका सहयोग मांगा

देश भर के शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों के द्वारा पेंशन के मुद्दे को लेकर लगातार आंदोलन किया जा रहा है। रविवार को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अटेवा पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले पेंशनधारियों ने प्रेमपुरी स्थित सपा सांसद हरेन्द्र मलिक और सपा विधायक पंकज मलिक के आवास पर पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और सांसद हरेन्द्र मलिक को ज्ञापन सौंपकर इस आंदोलन के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सपा सांसद व विधायक से कहा कि नई पेंशन व्यवस्था शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों के हित में नहीं है। यह एक शोषणकारी और भेदभावपूर्ण व्यवस्था है, इससे देश में करीब एक करोड़ सरकारी कर्मचारी प्रभावित हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय रक्तदान शिविर का समापन, 85 लोगों ने डोनेट किया ब्लड


बताया कि एनपीएस के तहत सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को 1200 से 4000 रुपये तक ही पेंशन दी जा रही है, यह ऐसे कर्मचारियों के जीवन यापन के लिए नाकाफी है। कहा कि पुरानी पेंशन योजना ओपीएस सभी कर्मचारियों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को सुनिश्चित करती थी, लेकिन इसे खत्म कर कर्मचारी विरोधी मानसिकता सरकार ने प्रदर्शित की है। नई पेंशन योजना एनपीएस में कर्मचारियों के वेतन से कटौती तो की जा रही है, लेकिन सेवानिवृत्ति के उपरांत इसका समुचित लाभ कर्मचारियों को नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान पेंशनधारियों ने सपा विधायक पंकज मलिक के द्वारा सदन में इसके लिए आवाज उठाने पर आभार व्यक्त करते हुए सपा सांसद से भी लोकसभा में इस पर कर्मचारियों की पीड़ा रखने की मांग की और मजबूत समर्थन भी मांगा। 

इसे भी पढ़ें:  पाके सेना के साथ हिंदुस्तान में घुसकर दारुल उलूम देवबंद में चाय नाश्ता करेंगेः मौ. राशिद

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  पालिका में फर्जीवाडा-टीएस को ईओ ने भेजा नोटिस, मांगा जवाबगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में

Read More »