MUZAFFARNAGAR–डंडा मारकर लूट करने वाले आठ शातिर दबोचे

मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस द्वारा दिल्ली देहरादून हाईवे पर स्थित एक रेस्टोरेंट के कर्मचारी से डंडा मारकर लूट करने वाले आठ शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट की घटना का खुलासा करते हुए उनके कब्जे से युवक से लूटे गये 3,000 रूपये, उसका मोबाईल फोन और अन्य सामान के साथ ही अवैध असलाह भी बरामद कर लिया है।

सीओ खतौली राम आशीष यादव ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना खतौली बृजेश कुमार शर्मा ने अपनी टीम के साथ बड़ा गुडवर्क करते हुए लूट के मामले का खुलासा कर इसमें शामिल रहे आठ शातिरों को गिरफ्तार किया है। बताया कि 26.02.2025 को अरूण कुमार पुत्र श्रीचन्द निवासी ग्राम फुलत थाना रतनपुरी ने खतौली पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि 24.02.2025 को वह हाईवे स्थित रेस्टोरेंट से काम खत्म करने के बाद नावला गांव रजवाहे से होते हुए अपने गांव फुलत जा रहा था। रजवाहे पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसकी मोटर साईकिल में डन्डा मारकर रोकते हुए पिटठू बैग सहित मोबाइल फोन व 5,000 रूपये छीन लिये थे। बताया कि खतौली पुलिस ने शनिवार को इस घटना का सफल अनावरण करते हुए 08 आरोपियों को खतौली से नावला मार्ग ओवरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार किया गया। इनमें गांव भैंसी निवासी अभिषेक पुत्र विनोद कुमार, सुहेल पुत्र रिजवान, सन्दीप उर्फ गुन्नू पुत्र अजयपाल, तरूण पुत्र सुबोध और यश पुत्र मुकेश शर्मा के साथ ही माज पुत्र अब्दुल जब्बार तथा सलमान पुत्र जहूर निवासीगण ग्राम नावला थाना मंसूरपुर एवं आयुष पुत्र अमित निवासी जमुना विहार थाना खतौली शामिल हैं। एसएचओ बृजेश ने बताया कि इनमें अभिषेक शातिर बदमाश है और उसके खिलाफ चार मुकदमे दर्ज पाये गये हैं। 

इसे भी पढ़ें:  पुलिस भर्ती पेपर में जातिगत टिप्पणी सनातनियों का अपमान: हरेन्द्र मलिक

Also Read This

ऋषि पाल हत्या कांड में 14 साल बाद आरोपियों को राहत

मुजफ्फरनगर में चर्चित ऋषि पाल हत्या कांड में कोर्ट ने 14 साल बाद तीन आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। अदालत ने पाया कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे सिद्ध नहीं कर सका। अभियोजन पक्ष के अनुसार, दिनांक 21 फरवरी 2012 को गांव टिटोडा थाना खतौली में ऋषिपाल अपने भाई सोमवीर के साथ खेत पर काम करने गया था। शाम करीब 4:00 बजे सोमवीर घर लौट आया, जबकि ऋषिपाल खेत पर ही रहा। बताया गया कि जब रात तक ऋषिपाल घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन 22 फरवरी 2012 को सुबह करीब 8:30 बजे उसका शव जंगल में चक

Read More »

खतौली पुलिस मुठभेड़ में वांछित अपराधी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक वांछित आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी आवास विकास कॉलोनी में हुई चोरी की घटना में वांछित था और कार्रवाई के दौरान उस पर फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार दिनांक 17.03.2026 को गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आवास विकास कॉलोनी, खतौली में आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपी द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप है, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

Read More »

देवबंद नगर पालिका सभासद नियुक्ति पर भाजपा ने किया सम्मान

देवबंद नगर पालिका परिषद में नव नियुक्त नामित सभासदों की घोषणा के बाद देवबंद में भाजपा द्वारा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नव नियुक्त सभासदों को फूल-मालाएं और प्रभु श्रीराम का चित्र भेंट कर बधाई दी गई।  भारतीय जनता पार्टी देवबंद नगर अध्यक्ष श्री अरुण गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में नव नियुक्त सभासद श्रीमती मंजू शर्मा, श्री ऋषिपाल कश्यप, श्री विजेंद्र वर्मा, श्री राहुल वाल्मीकि और श्री राजन छाबड़ा को सम्मानित किया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-विद्युत विभाग की वर्कशाॅप में भयंकर अग्निकांडपार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, सभी सभासदों को उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं

Read More »

देवबंद: सरिया की दुकान से मोटरसाइकिल सवारो ने चोरी किए गलले से पैसे

देवबंद: मंगलौर चौकी से महज़ कुछ कदम की दूरी पर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ बाइक सवार दो अज्ञात लोग एक सरिये की दुकान को निशाना बनाकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, मंगलोर चौकी पर आर के सीमेंट के नाम से सरिया सीमेंट की दुकान है जिसके मलिक मोहम्मद नसीम पुत्र खलील अहमद गांव नसरुल्लापुर से दुकान करते हैं जो नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए थे दुकान पर दुकान के कर्मचारी थे जिनके चलते दोनों आरोपी अचानक दुकान के बाहर रखे गल्ले को तोड़कर उसमें रखी करीब एक लाख पचहत्तर हज़ार रुपये की नकदी लेकर भागने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद दुकान कर्मचारी

Read More »